फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   State level sub-junior girls volleyball competition begins

Agra News: प्रदेशीय सब-जूनियर बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आगाज

Sun, 08 Feb 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 08 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
State level sub-junior girls volleyball competition begins
वॉलीबॉल मैच में प्रतिभाग करतीं ​खिलाड़ी
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेशीय सब-जूनियर बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता शनिवार को शानदार आगाज हुआ। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता 10 फरवरी तक चलेगी। इसमें प्रदेश के 17 मंडलों के साथ-साथ स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और छात्रावास अयोध्या की कुल 19 टीमें खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरी हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 40 में से आठ मुकाबले खेले गए। उद्घाटन उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ के प्रतिनिधि विजय कुमार और राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं निर्णायक फूलचंद गुप्ता ने किया। प्रयागराज मंडल ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। प्रयागराज ने झांसी मंडल को 25-15, 25-14 से हराया। वहीं आगरा मंडल को भी 25-07, 25-06 से मात दी। वाराणसी मंडल ने भी आजमगढ़ मंडल को 25-10, 25-11 से और मुरादाबाद मंडल को 25-05, 25-10 से पराजित किया।
विज्ञापन

अन्य मंडल भी पीछे नहीं
अयोध्या मंडल ने मेरठ मंडल को 25-14, 25-12 से हराया। कानपुर मंडल ने बरेली मंडल को 16-25, 25-23, 25-19 से मात दी। लखनऊ मंडल ने चित्रकूट मंडल को 25-08, 25-07 से हराया। गोरखपुर मंडल ने मिर्जापुर मंडल को 25-20, 25-16 से पराजित किया। झांसी मंडल ने अयोध्या मंडल को तीन सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में 25-21, 24-26, 25-21 से 2-1 से हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का संचालन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरदीप सिंह हीरा ने किया। इस दौरान संजय गौतम, बिल्लू चौहान, शरद शर्मा, अशोक रैना, किरण कश्यप, हरीश चौधरी ने जनपद स्तरीय इकाई का प्रतिनिधित्व किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, राकेश बेदी, श्वेता सिंह चारंग, सविता श्रीवास्तव, विजयलक्ष्मी सिंह, मनीष कुमार वर्मा, रूप कृष्ण बघेल, सुमन सिंह, रघुनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed