{"_id":"5a9d78464f1c1b4d588bb90a","slug":"start-of-cbse-exam-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"21 केंद्रों पर शुरू हुई CBSE की परीक्षा, ऐसी थी पेपर देकर निकले छात्रों की प्रतिक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 केंद्रों पर शुरू हुई CBSE की परीक्षा, ऐसी थी पेपर देकर निकले छात्रों की प्रतिक्रिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देते परीक्षार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले पेपर को लेकर टेंशन में थी, लेकिन ये बहुत इजी था, मैंने तो 20 मिनट पहले ही सॉल्व कर दिया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा
बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी यही बात करते हुए परीक्षा कक्ष से बाहर आए। पेपर कितना आसान था, उनके खिले हुए चेहरे ही बता रहे थे।
सोमवार को 21 केंद्रों पर सीबीएसई की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन 12वीं की अंग्रेजी और 10वीं की इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी का पेपर हुआ। विद्यार्थियों की मानें तो पेपर हल करने में कोई कठिनाई सामने नहीं आई।
दोनों परीक्षाओं में 320 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसमें 12वीं में पंजीकृत 10,890 में से 250 अनुपस्थित रहे। इनमें अधिकांश छात्र इम्प्रूवमेंट के थे। 10वीं में 12,460 में से 70 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। मंगलवार को 10वीं की हिंदी की परीक्षा है।

पेपर काफी आसान रहा
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षा प्रभारी डा. रामानंद चौहान ने बताया कि पेपर बेहद आसान रहा। विद्यार्थियों ने तय समय से पहले ही इसे हल कर दिया। वैसे भी छात्रों की तैयारियां पूरी रहती हैं। आगे के पेपर के लिए भी विद्यार्थी चिंतामुक्त होकर परीक्षा दें।
प्रधानाचार्य डा. गिरधर शर्मा का कहना था कि विद्यार्थियों से बात हुई थी, बताया था कि अंग्रेजी और इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी के पेपर में सभी प्रश्न सिलेबस में से ही आए थे। आसानी से हल कर दिया था।
परीक्षार्थी सौम्या पाराशर बोलीं कि पेपर को लेकर डरी हुई थी, लेकिन जैसे ही देखा सारा डर दूर हो गया। आसान पेपर था, इसे हल करने में कोई परेशानी नहीं आई।
यश ने कहा कि परीक्षा के लिए पहले से तैयारी कर रखी थी, फिर भी डर लगा हुआ था। आसान पेपर आने से आगे के पेपर का दबाव भी कम हुआ है।