फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   staring fail, bus fall

स्टेयरिंग फैल होने से असंतुलित हुई बस

Thu, 06 Feb 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
staring fail, bus fall
बिछवां (मैनपुरी)। मैनपुरी से सवारियां लेकर अलीगंज जा रही एक प्राइवेट बस जिला एटा की सीमा में भनऊ पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दरअसल स्टेयरिंग फेल होने के बाद बस सड़क के नीचे खेत में जाकर रुकी। इससे बस में चीख पुकार मच गई। कई सवारियां घायल भी हो गईं, लेकिन एक बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह एक प्राइवेट बस 25 से अधिक सवारियों को लेकर अलीगंज जा रही थी। बस जब एटा की सीमा में भनऊ पुल के पास पहुंची, तभी अचानक स्टेयरिंग फेल हो गई। यात्रियों के अनुसार चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण करने का बहुत प्रयास किया, लेकिन स्टेयरिंग फेल होने के चलते वह कुछ नहीं कर सका।
विज्ञापन

इससें बस सड़क पर इधर से उधर लहराने लगी। बस में बैठीं सवारियों में चीख पुकार मच गइ बस सड़क से नीचे खेत में जाकर रुकी। इससे कई सवारियां घायल हो गईं। घायलों की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ गए। उन्होंने बस से घायल सवारियों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में शांती देवी, उमाशंकर निवासी कुरावली रोड अलीगंज, रवि कुमार निवासी राजा का बाग शहर कोतवाली मैनपुरी, संतोष देवी, प्रवीण कुमार, रानी निवासी गांव सिमौर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed