फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stamp and registration department preparing software of 10 and 500 rupees

एक्सक्लूसिव: कालाबाजारी दूर करने का प्रयास, डाउनलोड कर सकेंगे 10 से 500 रुपये कीमत का स्टांप

Tue, 24 Aug 2021 12:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 24 Aug 2021 12:28 PM IST
सार

बैंक में चालान, कोषागार के चक्कर और छोटी राशि के स्टांप पर कालाबाजारी से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
Stamp and registration department preparing software of 10 and 500 rupees
stamp paper - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दस रुपये से लेकर 500 रुपये तक का स्टांप अब आप खुद डाउनलोड कर प्रिंट सकेंगे। स्टांप एवं निबंधन विभाग ने सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है। सितंबर से यह नई व्यवस्था लागू हो सकती है। जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति शपथपत्र, एग्रीमेंट, विवाह पंजीकरण व अन्य कार्यों के लिए 10, 20, 50, 100 और 500 रुपये राशि का स्टांप स्वयं छाप कर प्रिंटर से निकाल सकेगा।

विज्ञापन

जनवरी 2021 से ई-स्टांपिंग व्यवस्था लागू होने के बाद भौतिक स्टांप की छपाई बंद हो गई है। ऐसे में दस, बीस, पचास और 100 रुपये के स्टांप पर कालाबाजारी हो रही है। स्टांप पांच गुना तक अधिक कीमत पर बिक रहे हैं। बैंक में स्टांप राशि का चालान जमा करने के लिए लाइन में लगना पड़ता है। फिर कोषागार के चक्कर काटने पड़ते हैं। जिसके बाद उन्हें दूसरे या तीसरे दिन स्टांप मिलता है। इस झंझट से मुक्ति दिलाने के लिए सेल्फ ई-स्टांप सेवा शुरू होने जा रही है। जनसुविधा केंद्र या इंटरनेट केंद्र पर बैठकर कोई भी इच्छित राशि का स्टांप तत्काल डाउनलोड कर प्रिंट कर सकेगा। स्टांप निकालने से पहले खरीदार को स्टांप खरीद की वजह भी बतानी पड़ेगी। साथ ही आधार कार्ड, नाम-पता और मोबाइल नंबर सॉफ्टवेयर में दर्ज करना होगा। 

विज्ञापन

ऑनलाइन होगा भुगतान
खुद स्टांप प्रिंट करने के लिए खरीददार को ऑनलाइन भुगतान करना पड़ेगा। डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और डिजिटल भुगतान ही मान्य होगा। खरीददार को बैंक या कोषागार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये सुविधाएं भी ऑनलाइन
- लेखपत्रों का पंजीकरण
- संपत्ति का मूल्यांकन
- हिंदू विवाह पंजीकरण
- बारह साला विवरण
- भार मुक्त प्रमाणपत्र
- वसीयतनामा जमा 
- सत्यापित प्रति आवेदन

सॉफ्टवेयर की हो रही टेस्टिंग
सॉफ्टवेयर तैयार हो गया है। उसकी टेस्टिंग चल रही है। 10 रुपये से 500 रुपये कीमत का स्टांप अब पक्षकार स्वयं प्रिंट कर सकेगा। स्टांप राशि का भुगतान ऑनालाइन कर सकते हैं। - योगेंद्र कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व

मनमानी वसूली पर नहीं लगी लगाम: आगरा के अस्पतालों ने 56 मरीजों से की अधिक वसूली, नहीं हुई कार्रवाई

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed