फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stalking the girl student for three years now tried to kidnap mainpuri news

Mainpuri: तीन साल से छात्रा का कर रहा पीछा, अब की हैरान कर देने वाली हरकत

Fri, 25 Nov 2022 12:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Nov 2022 12:14 AM IST
सार

धमकी मिलने के बाद छात्रा व परिजन दहशत में आ गए। थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Stalking the girl student for three years now tried to kidnap mainpuri news
demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी के करहल के एक मोहल्ला की रहने वाली छात्रा को एक गैर समुदाय का युवक तीन साल से परेशान कर रहा है। 22 नवंबर की शाम छात्रा को अगवा करने की कोशिश की। इस दौरान गला भी दबाया। इतना ही नहीं आरोपी ने घर आकर उठा ले जाने की भी धमकी दी है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली एक छात्रा जब भी स्कूल जाती है, आरोपी नाजिर उसे परेशान करता है। वह अश्लील बातें करता है। ऐसा एक दिन से नहीं बल्कि तीन साल से चल रहा है। 22 नवंबर की शाम छात्रा जब दूध लेने जा रही थी, तभी आरोपी बाइक लेकर वहां आया और छात्रा को बाइक पर बैठाकर अगवा करने की कोशिश की। छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसका गला दबाया। लोगों को एकत्र होता देख नाजिर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypoll 2022: मैनपुरी में अखिलेश यादव बोले- चुनाव के समय भाजपा को याद आते हैं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर दी जानकारी 

 सहमी छात्रा घर पहुंची और परिजन को साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद आरोपी घर आया और धमकाते हुए कहा कि आज तो बच गई लेकिन तुझे उठाकर ले जाऊंगा। तेरा गंदा वीडियो भी बनाऊंगा, धमकी मिलने के बाद छात्रा व परिजन दहशत में आ गए। थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं सीओ करहल चंद्रकेश सिंह ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed