{"_id":"6a95eb447c713f5e5307bcf9","slug":"stadium-eleven-won-the-hockey-final-2-1-agra-news-c-365-1-sagr1045-109603-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्टेडियम इलेवन ने 2-1 से जीता हॉकी का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्टेडियम इलेवन ने 2-1 से जीता हॉकी का फाइनल
Tue, 01 Sep 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित खेल महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व क्रीड़ा अधिकारी एसके वार्ष्णेय ने खिलाड़ियों को ध्यानचंद के संघर्षों से प्रेरणा लेने, लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी बराबर ध्यान देने का सुझाव दिया।
महोत्सव के अंतिम दिन खेले गए हॉकी के फाइनल मुकाबले में स्टेडियम इलेवन ने कैंट इंटर कॉलेज को 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। स्टेडियम इलेवन के अंश और उजैफा ने 1-1 गोल किया। कैंट इंटर कॉलेज के गोविंद ने 1 गोल किया। निर्णायक मंडल में पूजा, आरती, फिरोज, विनय, प्रशांत, शाहिद, आशा और मधु को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के साथ विशिष्ट अतिथि यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर एसपी द्विवेदी, सहायक अभियंता दीपक कुमार और क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने हॉकी, जिमनास्टिक और टेबल-टेनिस प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान आगरा मास्टर्स हॉकी के अध्यक्ष राजीव सोई, सचिव संजय गौतम, मीनाक्षी, ललित पाराशर, फिरोज खान, पवन कुमार, ललित पाराशर आदि मौजूद रहे।