मिशन एडमीशन: सेंट जोंस में बीकॉम की हर सीट के लिए नौ आवेदन, अब तक आए 2198 फॉर्म
आगरा में सेंट जोंस कॉलेज में पढ़ाई करने का सपना हर युवा का होता है। यहां बीकॉम में एडमीशन लेने के लिए हर सीट पर प्रत्येक साल नौ से दस आवेदन आते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट जोंस कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रमों में सीट के अनुपात में सर्वाधिक आवेदन बीकॉम पाठ्यक्रम में प्राप्त हुए हैं। प्रत्येक सीट के लिए नौ आवेदन हैं। मंगलवार को दोपहर तक कॉलेज को बीकॉम की 240 सीटों के लिए कुल 2198 आवेदन प्राप्त हुए थे। अभी आवेदन स्वीकार किए जा रहे थे। एक-दो दिन में ही मेरिट लिस्ट जारी करने की तैयारी चल रही है।
बीकॉम के बाद यहां सर्वाधिक छात्र-छात्राओं के आवेदन बीएससी में प्रवेश के लिए मिले हैं। बीएससी (गणित) की 180 सीटों के लिए 1157 आवेदन और बीएससी जीव विज्ञान की 80 सीटों के लिए 531 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीएससी की कुल 260 सीटों के लिए 1688 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। प्रत्येक सीट के लिए छह आवेदन हैं। इन दोनों ही पाठ्यक्रमों में कट ऑफ अधिक रहेगी। बीए पाठ्यक्रम में भी कॉलेजों को सीटों के अनुपात में आवेदन अधिक प्राप्त हुए हैं। बीए की 640 सीटों के लिए 1421 आवेदन हैं।
कॉलेज के स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम बीबीए में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं में रुझान है। बीबीए की 120 सीटों के लिए 745 आवेदन मिले हैं। इसमें भी प्रत्येक सीट के लिए छह आवेदन हैं। शैक्षणिक सत्र के लिए कॉलेज को बीसीए के लिए मान्यता मिल गई है। इस पाठ्यक्रम में भी प्रवेश के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
बीकॉम करने के बाद रोजगार के अवसर अधिक
सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि बीकॉम करने के बाद छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार के अवसर अधिक होेते हैं, इससे वह इस पाठ्यक्रम की तरफ अधिक रुख करते हैं। दूसरे आगरा में व्यापारी वर्ग से जुड़े परिवारों के अधिकतर छात्र बीकॉम में प्रवेश को प्राथमिकता देते हैं। सेंट जोंस कॉलेज में लंबे समय से सीट के अनुपात में सर्वाधिक आवेदन बीकॉम पाठ्यक्रम में ही प्राप्त होते हैं।
ये भी पढ़ें:
लापरवाही: प्रधानमंत्री के लोकार्पण से पहले 'खुली पोल', आगरा में स्मार्ट सिटी के आधे कैमरे बंद
मिशन 2022: अलीगढ़ में पीएम मोदी ने चुनावी साल में खेला बड़ा दांव, जाट समुदाय को साधने की कवायद