फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SSP Prabhakar Choudhary took action against inspector Ranjana Sachan in Agra

Agra News: महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना सचान लाइन हाजिर, एसएसपी ने इस मामले में की कार्रवाई

Wed, 21 Sep 2022 12:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Sep 2022 12:39 PM IST
सार

महिला थाना पुलिस वारंटी महिला के स्थान पर उसके जेठ को पकड़कर थाने लेकर आई थी। पूछताछ के दौरान उसे ब्रेन हेमरेज हो गया था। एसएसपी ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर महिला थाना प्रभारी निरीक्षक पर कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
SSP Prabhakar Choudhary took action against inspector Ranjana Sachan in Agra
इंस्पेक्टर रंजना सचान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के वारंटी महिला के स्थान पर उसके जेठ को पकड़कर थाने लाना महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना सचान को भारी पड़ गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें लाइन हाजिर किया है। अभी उनके स्थान पर किसी और की तैनाती नहीं की गई है।

विज्ञापन


मामले के अनुसार, वर्ष 1997 के एक मामले में वादी महिला का वारंट था। महिला को कोर्ट में पेश किया जाना है। मगर, वह हाजिर नहीं हो रही है। कोर्ट से कई बार वारंट जारी हो चुके हैं। उन्हें तलाश करने पर भी महिला का पता नहीं चल सका है। एत्माद्दौला क्षेत्र में भी महिला अपने घर में नहीं रह रही है। 

विज्ञापन

थाने में ही हो गया था ब्रेन हेमरेज 

इस पर पुलिस महिला के जेठ विष्णु को कुछ दिन पहले पकड़ कर थाने लाई थी। थाने लाने के कुछ देर बाद ही विष्णु को ब्रेन हेमरेज हो गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले पुलिस ने इलाज कराया था। मगर, अब पुलिस ने हाथ खींच लिए हैं। इस पर परिवार के लोगों ने एसएसपी से शिकायत की थी। मामले में लापरवाही को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कोर्ट ने महिला को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए थे। इस पर पता पूछने के लिए रिश्तेदार को लाया गया था। प्रथम दृष्टया लापरवाही होने पर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed