फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SSP prabhakar choudhary removed 40 policemen from 30 police stations in Agra

Agra: एसएसपी ने 30 थानों के 40 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर, दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण

Sat, 13 Aug 2022 11:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Aug 2022 11:31 AM IST
सार

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने आगरा का चार्ज संभालते ही गोपनीय जांच कराई थी। इसमें सामने आया कि पुलिस लाइन भेजे गए कई पुलिसकर्मी थानेदारों के खास हैं। कुछ अवैध खनन वालों के संपर्क में हैं। 

विज्ञापन
SSP prabhakar choudhary removed 40 policemen from 30 police stations in Agra
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने 30 थानों के 40 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है, जबकि एक पुलिसकर्मी यूपी 112 का भी है। पुलिसकर्मियों को लाइन में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। सभी को तत्काल अपनी रवानगी और आमद भी करानी होगी। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी हो सकती है। चर्चा है कि यह पुलिसकर्मी या तो थानेदारों के कारखास थे या फिर हमेशा चर्चा में रहते थे। 

विज्ञापन


एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने आगरा का चार्ज संभालते ही एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया था। इसमें पुलिसकर्मियों की शिकायत मिली थीं। इसके अलावा खुफिया तरीके से जानकारी जुटाई गई। इसमें सामने आया कि पुलिस लाइन भेजे गए कई पुलिसकर्मी थानेदारों के खास हैं। कुछ अवैध खनन वालों के संपर्क में हैं। कुछ तो लंबे समय से थाने में जमे हुए थे। शिकायत मिलने के बाद जांच कराई गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया गया। शुक्रवार को 40 को लाइन भेज दिया गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि 40 पुलिसकर्मियों को लाइन भेजा गया है। 

विज्ञापन

इन थानों के पुलिसकर्मी

थाना नाई की मंडी, छत्ता, एत्माद्दौला, हरीपर्वत, न्यू आगरा, कमला नगर, लोहामंडी, जगदीशपुरा, सदर, ताजगंज, पर्यटन, एत्मादपुर, खंदौली, अछनेरा, फतेहपुर सीकरी, मलपुरा, कागारौल, खेरागढ़, सैंया, इरादतनगर, बसई जगनेर, फतेहाबाद, शाहगंज, डौकी, बाह, मंसुखपुरा, निबोहरा, बसई अरेला, इरादतनगर, पिनाहट के अलावा यूपी 112 के एक सिपाही शामिल हैं। इसके अलावा ताजगंज, थाना पर्यटन, फतेहपुर सीकरी, इरादतनगर और पिनाहट के चालक भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे दिन का शेड्यूल

पुलिसकर्मियों को सुबह साढ़े छह बजे लाइन पहुंचना होगा। उनकी गणना होगी। इसके बाद 40-40 मिनट के दो पीरियड होंगे। उन्हें परेड, पीटी, शस्त्र प्रशिक्षण, दंगा नियंत्रण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शाम को साढ़े चार बजे से 5:10 बजे तक पीटी, खेल, शाम छह बजे से साढ़े सात बजे तक पैदल मार्च होगा। रात आठ बजे फिर से गणना होगी। गणना के फोटोग्राफ लिए जाएंगे। इसे अलग से प्रषित किया जाएगा। अवकाश, मेडिकल और अन्य का विवरण रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed