{"_id":"5d165d938ebc3e3cdb3322a5","slug":"ssp-jogendra-kumar-suspended-five-traffic-man-including-inspector","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम-ईरिक्शा हादसाः छह मौतों के बाद एसएसपी की कार्रवाई, यातायात निरीक्षक सहित पांच निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम-ईरिक्शा हादसाः छह मौतों के बाद एसएसपी की कार्रवाई, यातायात निरीक्षक सहित पांच निलंबित
Sat, 29 Jun 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
आगरा के एसएसपी जोगेंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
तहसील रोड पर मेटाडोर की टक्कर से ई रिक्शा सवार छह लोगों की मौत के मामले में तीन दिन बाद एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने लापरवाही बरतने पर यातायात पुलिस के निरीक्षक, एक टीएसआई और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया। थाना नाई की मंडी के निरीक्षक प्रेम निवास शर्मा को दो दिन पहले लाइन हाजिर किया जा चुका है।
विगत 25 जून को तहसील-पंचकुइयां रोड पर मेटाडोर की टक्कर से ई रिक्शा सवार छह लोगों की मौत हो गई थी। चार लोग घायल हो गए थे। यह घटना थाना नाई की मंडी क्षेत्र में हुई थी।
मेटाडोर लोहामंडी की ओर से तहसील की तरफ जा रही थी। वहीं ईरिक्शा लोहामंडी की ओर जा रहा था। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने पूरे प्रकरण की जांच कराई। इसमें पता चला कि मेटाडोर नो एंट्री के समय में सिकंदरा से शहरी क्षेत्र में प्रवेश कर आई थी। इसके अलावा चालक शराब पीये था। ई रिक्शा ओवरलोड था।

Trending Videos
इसमें यातायात पुलिस की लापरवाही सामने आई। घटना के समय सिकंदरा चौराहे पर टीएसआई मुन्ना लाल, सिपाही अनिल कुमार, बोदला चौराहे पर सिपाही रविंद्र कुमार, पंचकुइयां चौराहे पर हेड कांस्टेबल रमाकांत सिंह की ड्यूटी थी।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने पश्चिमी क्षेत्र यातायात निरीक्षक सतीश कुमार राय को भ्रमणशील न रहने और कार्य में लापरवाही बरतना पाया। एसएसपी ने यातायात निरीक्षक, टीएसआई और तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। थाना नाई की मंडी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया जा चुका है। वहीं दो होमगार्ड की ड्यूटी समाप्त करने के लिए पत्र लिखा गया है।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि शहर में चेकिंग के लिए 15 प्वाइंट बनाए गए हैं। इन प्वाइंट पर यातायात पुलिस तैनात की गई है। पुलिस कर्मी नो एंट्री में वाहनों को आने से रोकेंगे। इसकी निगरानी टीआई और एसपी ट्रैफिक करेंगे। लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।