आगरा: बिना नंबर की बुलेट पर सवार थे दरोगा, एसएसपी ने रुकवाया, चाबी निकाल कराई सीज
आगरा में लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने वाले दरोगा ने खुद ही नियमों का उल्लंघन किया। इस पर एसएसपी ने उनकी बाइक सीज करा दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में शुक्रवार दोपहर को एक दरोगा अपनी बिना नंबर की बुलेट से कलक्ट्रेट में पहुंच गए। यहां एसएसपी ने उनकी बुलेट रुकवा ली और चाबी निकालकर वहां से चले गए। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने दरोगा की बाइक को सीज कर दिया।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एसएसपी मुनिराज जी. ऑफिस से निकल रहे थे। इसी दौरान उन्हें कलक्ट्रेट के गेट की ओर से एक दारोगा बिना नंबर की बुलेट पर आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने चालक से अपनी गाड़ी रुकवाई।
इसके बाद कार से उतरकर दारोगा की बाइक रुकवा ली। एसएसपी को सामने देखकर दरोगा सकपका गए। एसएसपी ने उनकी बाइक पर नंबर प्लेट पर नंबर न डलवाने का कारण पूछा तो दरोगा कुछ नहीं बोल सके। एसएसपी ने दरोगा की बाइक से चाबी निकाल ली और गाड़ी में बैठकर चले गए।
एसएसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। इसी बीच दरोगा भी वहां से चुपचाप चले गए। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दरोगा की बाइक सीज कर दी। यह बुलेट बाइक दरोगा दीपक चौधरी की बताई गई है। इनकी तैनाती के बारे में जानकारी की जा रही है।