{"_id":"6a9c812f9876c9387300c228","slug":"sso-locked-himself-inside-the-sdo-office-after-threatening-self-immolation-agra-news-c-25-1-agr1008-1152466-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एसएसओ ने आत्मदाह की धमकी देकर खुद को एसडीओ दफ्तर में किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एसएसओ ने आत्मदाह की धमकी देकर खुद को एसडीओ दफ्तर में किया बंद
Sun, 06 Sep 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
किरावली एस एस ओ दिगम्बर सिंह को लिखित पत्र देते अधिशासी अभियन्ता सुभाष चंद्र साथ में चौकी इंचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरावली। विद्युत उपकेंद्र किरावली पर शनिवार सुबह तबादले से नाराज एसएसओ (संविदा विद्युतकर्मी) ने पेट्रोल की बोतल लेकर खुद को एसडीओ कार्यालय में बंद कर लिया। वह बार-बार आत्मदाह की धमकी देते रहे थे। इससे अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें विभागीय अधिकारी और पुलिसकर्मी समझाकर बाहर निकालने में कामयाब हुए। इस दौरान एहतियातन दलकल भी बुला ली गई थी।संविदा विद्युतकर्मी दिगंबर सिंह चाहर शीतलकुंड फीडर पर कार्यरत हैं। उनका स्थानांतरण सिकंदरा कर दिया गया है। तबादले से क्षुब्ध दिगंबर सिंह चाहर ने शनिवार की सुबह पेट्रोल की बोतल लेकर खुद को एसडीओ दफ्तर में बंद कर लिया और तबादला निरस्त न किए जाने पर आत्मदाह की धमकी देने लगे। इससे अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। संविदाकर्मी ने आरोप लगाया कि उनकी कंपनी के सुपरवाइजर उनसे रंजिश रखते हैं, इसलिए उनका तबादला किया गया है। वह कंपनी के सुपरवाइजर को मौके पर बुलाने पर अड़ गए।
अधिकारियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुला लिया। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र, एसडीओ, थाना पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें काफी देर तक समझाया-बुझाया। मामले में अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि संविदाकर्मी को समझा-बुझाकर और उनके स्थानांतरण आदेश पर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया गया, जिसके बाद उन्हें उनकी ड्यूटी पर भेज दिया गया है। संवाद