फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Srilanka woman eve teased by man in vrindavan mathura

वृंदावन में श्रीलंका की युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने शांतिभंग में की कार्रवाई

Tue, 19 Dec 2017 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Tue, 19 Dec 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
Srilanka woman eve teased by man in vrindavan mathura
crime with woman
श्रीलंका से मथुरा के वृंदावन में आई युवती से यहां एक आश्रम के गोस्वामी ने छेड़छाड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की ओर से कोई शिकायत दर्ज न कराए जाने पर पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


बताया गया है कि छह अक्तूबर को श्रीलंका के कोलंबो निवासी 25 वर्षीय युवती अपने पिता के साथ टूरिस्ट वीजा पर वृंदावन आई थी। पिता और बेटी स्थानीय कालीदह स्थित हरिदास गोशाला के आश्रम में ठहरे हुए थे। यहां झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची और गुरुपत गोस्वामी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के सामने युवती ने आरोप लगाया था कि सोमवार सुबह जब वह आश्रम के बाथरूम में नहा रही थी, तभी आश्रम का गुरुपत गोस्वामी वहां आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गलत नीयत से बाथरूम का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार वह बाथरूम से बाहर आई तो आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। 

पुलिस आरोपी को थाने ले आई। युवती की ओर से कोई शिकायती पत्र न दिए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी गुरुपत गोस्वामी का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed