फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sports trials at Eklavya Stadium start tomorrow.

Agra News: एकलव्य स्टेडियम में खेल ट्रायल्स कल से

Tue, 06 Oct 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 06 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Sports trials at Eklavya Stadium start tomorrow.
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिला और मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल्स आयोजित किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि सभी ट्रायल्स निशुल्क हैं।
विज्ञापन

टेबल-टेनिस सब-जूनियर बालक-बालिका के जिला ट्रायल 7 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे और मंडल ट्रायल 8 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे से होंगे। इसमें 1 जनवरी 2012 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता 11 से 13 अक्तूबर तक सहारनपुर में होनी है। हॉकी (सब-जूनियर बालक) के जिला ट्रायल 8 अक्तूबर दोपहर 3 बजे और मंडल ट्रायल 9 अक्तूबर दोपहर 2 बजे से होंगे। खिलाड़ियों को मूल जन्म प्रमाणपत्र व पहचानपत्र लाना अनिवार्य है। प्रतियोगिता 12 से 17 अक्तूबर तक इटावा में होनी है। इसी तरह बैडमिंटन (सीनियर पुरुष एवं महिला) के जिला ट्रायल सुबह 11 बजे एवं मंडल ट्रायल दोपहर 2 बजे 8 अक्तूबर को ही होंगे। इसकी प्रतियोगिता 10 से 12 अक्तूबर तक वाराणसी में होनी है।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed