फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sports Stadium won the inaugural match by defeating Sai Ram Academy

सांई राम एकेडमी को हराकर स्पोर्ट्स स्टेडियम ने जीता उदघाटन मैच

Tue, 18 Jan 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sports Stadium won the inaugural match by defeating Sai Ram Academy
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के पंड़ित जवाहर लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम पर मंगलवार को स्व. सुधींद्र देव शुक्ल अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा ने किया। उद्घाटन मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने साईं राम क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मंगलवार को सांई राम क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 162 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष यादव ने 35, अमन यादव ने 24 और रंजीत यादव ने 22 रन का योगदान दिया। स्टेडियम की ओर से अनुराग माथुर और अमित कुमार ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। जीत के लिए 163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 19.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 164 रन बनाकर जीत हासिल की। स्टेडियम की ओर से अमित नागवंशी ने नाबाद 97 रन की पारी खेली। अभिज्ञान गुप्ता ने 35 रन बनाए।
विज्ञापन

सांई राम एकेडमी की ओर से आशीष कुमार को दो विकेट मिले। मैच में अंपायरिंग सुनील शुक्ला और प्रमोद कुमार जूली ने, स्कोरिंग विक्की शुक्ला ने और कमेंट्री आरजू सक्सेना ने की। पूर्व में टूर्नामेंट का उद्घाटन मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश मिश्रा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व गेंद खेलकर किया। उन्होंने स्व. सुधींद्र देव शुक्ल के चित्र पर माल्यार्पण किया । इस अवसर पर एमसीए सचिव बीडी शुक्ला, उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष प्रवीन भंसाली, देवेश चतुर्वेदी, प्रबल प्रताप सिंह, मोहित प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed