फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sports Essential for Mental and Physical Development: Padmashri Dr. R.S. Parikh Speaks at the Inauguration of the Shriram Welfare Foundation's Newly Constructed Park

Agra News: मानसिक व शारीरिक विकास के लिए खेल आवश्यक, श्रीराम वेलफेयर फाउंडेशन के नवनिर्मित पार्क के शुभारंभ पर बोले पद्मश्री डॉ. आरएस पारीख

Tue, 12 May 2026 01:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sports Essential for Mental and Physical Development: Padmashri Dr. R.S. Parikh Speaks at the Inauguration of the Shriram Welfare Foundation's Newly Constructed Park
आगरा। सुभाष पार्क स्थित सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में श्रीराम वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से नवनिर्मित श्रीराम चिल्ड्रन पार्क का लोकार्पण किया गया। मुख्य वक्ता पद्मश्री डॉ. आरएस पारीख ने कहा कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने डॉ. एमसी गुप्ता के साथ फीता काटकर पार्क का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता डॉ. पारीख ने कहा कि आज के दौर में बच्चे टीवी और मोबाइल में सिमट कर रह गए हैं। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि मुझे खेल का मैदान दो, मैं तुम्हें सच्चे राष्ट्रभक्त दूंगा। यह पार्क उसी दर्शन को साकार करने की एक कोशिश है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. एमसी गुप्ता ने कहा कि संस्था के प्रेरणास्रोत रामचंद्र अग्रवाल की स्मृति में यह पार्क स्थापित किया गया है। संस्थापक ट्रस्टी लक्ष्मण दास अग्रवाल ने कहा कि यह छठा पार्क है। पंचकुइयां, दहतोरा और दयालबाग में भी तीन नए पार्क प्रस्तावित हैं। एनसीसी कैडेट्स और बैंड दल ने सलामी दी। संचालन सुशील सरित, शालिनी चौहान और गीता बंसल ने किया। विद्यालय प्रबंधक प्रमोद गोयल, प्रधानाचार्य सुमन राजपूत, डॉ. आरपी मंगल, केके पालीवाल, शशि शिरोमणि, प्रो. रीता निगम, जेपी बंसल, राधा मुकुल गुप्ता, चंद्रशेखर शर्मा, हरीश भदौरिया, डॉ. सपना गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed