{"_id":"5e46dcb88ebc3ee5de2bfb81","slug":"sport-mainpuri-news-agr42951062","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले के बालक एवं बालिकाओं के लिए अच्छी खबर है। खेल निदेशालय ने विभिन्न खेलों के लिए हॉस्टल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके ट्रायल्स की तिथि भी घोषित कर दी गई हैं। इच्छुक खिलाड़ी शनिवार से आवेदन कर निर्धारित तिथियों पर ट्रायल्स में भाग ले सकते हैं।
उप क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसके आवेदन जिला खेल कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन शुक्ल 200 रुपये शासन से निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, मेजन ध्यान चंद्र स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इच्छुक छात्र-छात्राओं को कक्षा छह में प्रवेश दिए जाने की व्यवस्था की गई। इसके लिए आवेदन की जन्मतिथि एक अप्रैल 2020 को नौ से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इन तिथियों में होंगे मंडलीय ट्रायल्स
उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि 27 फरवरी को आगरा में हॉकी, वॉलीबाल एवं बैडमिंटन बालक व बालिका दोनों, क्रिकेट बालक, जूडो बालिका का ट्रायल होगा। जबकि 28 फरवरी को बालक वर्ग में एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी व तैराकी के साथ ही बालक व बालिका दोनों वर्ग में जिम्नास्टिक एवं कुश्ती का ट्रायल होगा।