फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sport

केएपीजी कॉलेज ने जीता अमेरिकन फुटबॉल का फाइनल मुकाबला

Tue, 26 Nov 2019 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
sport
कासगंज के केएपीजी कॉलेज की टीम अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता जीतने के बाद ट्रॉफी दिखाती - फोटो : KASGANJ
कासगंज। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता पुरुष का फाइनल मुकाबला मंगलवार को केए कॉलेज के मैदान पर हुआ। इसमें केएपीजी ने शिकोहाबाद के एके कॉलेज को 6-0 के बड़े अंतर से हरा दिया। केएपीजी कॉलेज की टीम ने विश्वविद्यालय स्तर पर लगातार चौथी बार यह मुकाबला जीता है। इससे पहले सेमी फाइनल मुकाबला एके कॉलेज शिकोहाबाद और कृष्णा एकेडमी बिचपुरी के बीच खेला गया। इसमें एके कॉलेज शिकोहाबाद ने 12-0 से कृष्णा कॉलेज को हराया। दूसरा सेमीफाइनल केएपीजी कॉलेज और मनोरमा कॉलेज आगरा के बीच हुआ। इस मैच में केएपीजी कॉलेज ने मनोरमा कॉलेज को 14- 0 से रौंद दिया।
विज्ञापन

केए कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के डा. प्रवीन सिंह जादौन ने बताया कि इस अंतर महाविद्यालय मुकाबले में 12 महाविद्यालय की टीमों ने हिस्सा लिया है। केएपीजी कॉलेज की टीम ने लगातार चौथी बार मुकाबला जीता है। प्रतियोगिता की निर्णायक विनीता पचोरी , दीप्ति, लोकेश, विधि सिंह थे। इस जीत पर केएपीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. वीके तोमर, खेल समिति के सदस्य प्रमिला वशिष्ठ, डा. राधाकृष्ण दीक्षित, डा. उमेश यादव, डा. नरेश चंद्र भारद्वाज, डा. बृजेंद्र यादव, डा. एपी गुप्ता, डा. मिथिलेश पांडे, डा. केके सिंह आदि ने हर्ष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed