फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sport, coallge

सौ मीटर दौड़ में गोविंद और भारती ने मारी बाजी

Sat, 25 Jan 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
sport, coallge
5एमएनपी-17-डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता में चक्का फेंकती एक छात्र - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को छठवें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। सौ मीटर दौड़ में गोविंद और भारती ने बाजी मारी।
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में गोविंद यादव प्रथम, सुशील मोहन यादव द्वितीय व निखिल कुमार तृतीय रहे। वहीं बालिका वर्ग में भारती, अंशिका चौहान व डॉली ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला प्रक्षेपण प्रतियोगिता बालक वर्ग में सुशील मोहन यादव प्रथम, अजय कुमार द्वितीय व अमित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंशिका चौहान प्रथम, रश्मि राठौर द्वितीय व सोनम सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। गोला प्रक्षेपण बालक वर्ग में अतुल अग्निहोत्री, गौतम पाल व राहुल प्रजापति, बालिका वर्ग में आरती, काजल राठौर व भारती क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पूर्व में मुख्य मुख्य अतिथि श्यामलाल जायसवाल ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना का परिचय देते हुए खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए। खेल में हारजीत का कोई महत्व नहीं होता है। प्राचार्या डॉ. पुष्पा कश्यप, प्रोफेसर डॉ. एसपी सिंह, डॉ. वेद प्रकाश सिंह, डॉ. जितेंद्र पाठक, डॉक्टर दीपांकर सिंह, विजेंद्र कुमार, जयप्रकाश यादव, शिवनंदन सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed