फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Speeding vehicle mows down four young women; one dead

Agra News: तेज रफ्तार वाहन ने चार युवतियों को रौंदा, एक की मौत

Sat, 17 Oct 2026 03:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
Speeding vehicle mows down four young women; one dead
आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार में शुक्रवार रात तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क किनारे पैदल चल रही चार युवतियों को चपेट में ले लिया। हादसे में खुशबू जुरैल (22) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे कालिंदी विहार के एच ब्लॉक में कैला देवी मंदिर के सामने खुशबू अपनी बहन भूमि (18) और पड़ोसी शिखा कुशवाहा के साथ सहेली निशा चौधरी (20) निवासी गोविंद कॉलोनी को छोड़ने आई थीं। चारों सड़क किनारे पैदल जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिखा और निशा दूर जाकर गिरीं, जबकि खुशबू वाहन के नीचे फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। इसके बाद डीसीएम दूसरे वाहन से भी टकरा गई। राहगीरों ने गाड़ी के नीचे फंसी खुशबू को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अन्य घायल युवतियों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया है और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।
श्वेता वर्मा, एसीपी छत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed