फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   speeding truck crashed the inspector in agra

आगरा में सड़क हादसे में दरोगा की मौत: बाइक फिसलने से ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा, मुकदमा दर्ज

Sat, 22 Jan 2022 01:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jan 2022 01:53 PM IST
सार

आगरा के थाना एत्माद्दौला की मंडी समिति पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा रामचंद्र राठौर (55) शनिवार दोपहर को शाहदरा में सड़क हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
speeding truck crashed the inspector in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला की मंडी समिति पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा रामचंद्र राठौर (55) शनिवार दोपहर को शाहदरा में सड़क हादसे का शिकार हो गए। सर्विस रोड पर बारिश से हुई कीचड़ में बाइक फिसलने से वो ट्रक की चपेट में आ गए। पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव ले गए। 

विज्ञापन

मूलरूप से औरैया के बिधूना स्थित गांव एली निवासी रामचंद्र राठौर का परिवार अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा विहार कालोनी में रह रहा है। रामचंद्र वर्ष 1984 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2016 में उप निरीक्षक बने। 24 नवंबर 2020 को थाना एत्माद्दौला में तैनाती मिली। वर्तमान में थाने की मंडी समिति चौकी पर तैनात थे।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को हुआ हादसा
शनिवार दोपहर 12 बजे रामचंद्र अपनी बाइक से हाईवे की सर्विस लेन से शाहदरा से आगे की तरफ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि शाहदरा से कुछ आगे सर्विस रोड पर बारिश का पानी भरने से कीचड़ हो गई थी। दरोगा रामचंद्र की बाइक कीचड़ में फिसल गई। उस समय पीछे से एक कैंटर आ रहा था। वह उसकी चपेट में आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पैरों के ऊपर से गुजर रहे कैंटर के पहिये
उनके पैरों के ऊपर से कैंटर के पहिये निकल गए। वह पड़े रह गए। राहगीर जुट गए। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस पीआरवी से उन्हें गोयल सिटी हास्पिटल में लेकर गई, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर लेकर चालक भाग निकला। घटना की जानकारी पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह पहुंच गए।

रामचंद्र के भाई श्याम सुंदर भी हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने थाना एत्माद्दौला में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस कैंटर चालक की तलाश कर रही है। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि कैंटर की चपेट में आने से मौत हुई थी। हादसा कीचड़ में बाइक फिसलने से बताया गया है। जांच की जा रही है।

एमडी कर रही बेटी, बीएसएफ में हैं बेटा
घटना की जानकारी पर अलीगढ़ से भी परिजन आगरा आ गए। रामचंद्र की बेटी ज्योति दिल्ली में एम्स से एमडी कर रही हैं। वहीं बेटा बीएसएफ में सहायक कमांडेंट हैं। वह जम्मू में तैनात हैं। छोटा बेटा आकाश बीएससी कर रहा है। शनिवार शाम को परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को अलीगढ़ लेकर चले गए। उनके साथ पुलिस की गारद भी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed