फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Speeding Car Kills Couple Riding Bike on Bah Road in Agra

रफ्तार का कहर: कार ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, दोनों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 02 Jan 2026 02:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Jan 2026 02:15 PM IST
सार

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में बाह मार्ग पर रफ्तार ने दंपती की जान ले ली। कार ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दे दी। दंपती की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Speeding Car Kills Couple Riding Bike on Bah Road in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बाह फतेहाबाद मार्ग पर शुक्रवार सुबह 9:00 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपत्ति कई फीट उछल कर रोड पर गिर गए। अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में  बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह 9:00 की करीब बाह -फतेहाबाद मार्ग पर सनराइज हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपती कई फीट उछलकर रोड पर गिर गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित कर विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन


धमाके की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया। बाइक सवार दंपती जिला मुरैना थाना पोरसा निवासी बलराम (45 )पुत्र जनवेद सिंह ,रेखा (42) पत्नी बलराम सिंह हैं, जिन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार कार  छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस के द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed