Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Speed of Vande Bharat: 2.15 hours less time than super fast trains reach Banaras from Agra

वंदे भारत की रफ्तार: सुपर फास्ट ट्रेनों के मुकाबले 2.15 घंटे कम लेगी समय, इतनी देर में पहुंचे आगरा से बनारस

Tue, 17 Sep 2024 12:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Sep 2024 12:58 PM IST
सार

आगरा से बनारस का सफर अब और भी कम समय में तय कर सकेंगे। वंदे भारत किसी भी सुपर फास्ट ट्रेन के मुकाबले आगरा से बनारस पहुंचाने में 2.15 घंटे कम समय लेगी। 
 

विज्ञापन
Speed of Vande Bharat: 2.15 hours less time than super fast trains reach Banaras from Agra
वंदे भारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा छावनी से बनारस तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पहली सीधी सेवा है। यह आगरा से 7 घंटे में बनारस पहुंचा देगी। वर्तमान में आगरा से प्रयागराज तक चलने वाली ट्रेनें 9:15 घंटे तक का समय लेती हैं। यानी 2.15 घंटे की बचत होगी।
विज्ञापन




विज्ञापन


 
Trending Videos

सप्ताह में 6 दिन (शुक्रवार को छोड़कर) चलने वाली वंदे भारत 6 जिलों आगरा, फिरोज़ाबाद, इटावा, कानपुर, प्रयागराज और बनारस से गुजरेगी।

 
विज्ञापन

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आकाश
वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार नागरथ बताते हैं कि इसके संचालन से आगरा के ऐतिहासिक स्थलों की सैर करने वाले पर्यटकों को बड़ा फायदा होगा। यहां से इटावा में लायन सफारी तक पहुंचना सुगम होगा। कानपुर, इलाहाबाद तथा बनारस के पर्यटन स्थलों को आगरा से जोड़ने का काम करेगी।

 
विज्ञापन

पेठा, जूता, हस्तशिल्प का कारोबार बढ़ेगा
रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य रिंकू अग्रवाल, मुकेश वर्मा, पार्षद अनुज शर्मा का कहना है कि आगरा के जूता, लैदर, हस्तशिल्प, जनरेटर पार्ट्स व पेठा जैसे लघु उद्योग व्यापारियों को नए मार्केट से जोड़ने का काम करेगी। फिरोजाबाद के कांच के व्यापारियों को कानपुर, प्रयागराज व बनारस जैसे बड़े शहरों तक पहुंचना आसान होगा।

 

चार महानगरों का सफर
वंदे भारत से कानपुर, इलाहाबाद, प्रयागराज और आगरा जैसे चार महानगरों के बीच सफर आसान होगा। आईआईटी कानपुर, आईआईटी-बीएचयू, बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए उपयोगी होगी।

 

यह रहेगी टाइमिंग
नियमित संचालन शुरू होने पर आगरा छावनी -बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस आगरा छावनी से बनारस के लिए सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगी। टूंडला 6:48 बजे पहुंचेगी, 6:50 पर रवाना होगी। इसी तरह इटावा जंक्शन 07:40 बजे, कानपुर सेंट्रल 9:15, प्रयागराज 11:25 बजे, बनारस दोपहर 1 बजे पहुंचेगी। बनारस से 3:20 बजे प्रस्थान करेगी। प्रयागराज 4:50 बजे, कानपुर सेंट्रल 6:57, इटावा जंक्शन 8:17, टूंडला 9:23व आगरा छावनी पर 10:20 बजे पहुंच जाएगी।
 

जनप्रतिनिधियों ने उठाईं मांगें
केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बरहन व जलेसर में ट्रेनों के ठहराव बढ़ाने और सेंट जोंस की रेलवे पुल के चौड़ीकरण की मांग रेल राज्य मंत्री के समक्ष उठाई। वहीं विधायक चौधरी बाबूलाल ने बटेश्वर हॉल्ट को अटल स्टेशन के रूप में बदलने, सीकरी में रेलवे की जमीन को कब्जामुक्त कराने, पैसेंजर का ठहराव अछनेरा में करने की मांगें उठाईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed