{"_id":"65bb4b252d0bf31fde033eeb","slug":"speed-of-superfast-trains-has-slowed-down-due-to-fog-in-agra-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा का असर: नहीं सुधरी रेलवे की चाल, स्टेशनों पर देरी से पहुंचीं 20 से अधिक ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा का असर: नहीं सुधरी रेलवे की चाल, स्टेशनों पर देरी से पहुंचीं 20 से अधिक ट्रेनें
Thu, 01 Feb 2024 01:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:11 PM IST
सार
कोहरे की वजह से अभी भी ट्रेनें रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं। आलम ये है कि 20 से अधिक ट्रेनें आठ घंटे तक देरी से स्टेशनों पर पहुंची।
विज्ञापन
train get late reason by fog
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोहरे के कारण सुपरफास्ट ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इसके चलते 20 से अधिक ट्रेनें 8 घंटे तक देरी से स्टेशनों पर पहुंची। ट्रेनों का इंतजार कर यात्री परेशान हो रहे हैं। प्रतीक्षालय में भी जगह नहीं है, यात्री प्लेटफाॅर्म पर ही जमीन पर बैठने के लिए मजबूर हैं।
रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 8.46 घंटे, रानी कमलापति स्टेशन-हजरत निजामुद्दीन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 7.15 घंटे, पटना-कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7.12 घंटे और बरौनी जंकशन-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस 5.50 घंटे देरी से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचीं।
आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस 4.29 घंटे वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 3.42 घंटे, हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम मंगला एक्सप्रेस 3.15 घंटे, फिरोजपुर कैंट-मुंबई सीएसटी पंजाब मेल 4.27 घंटे, आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 3.05 घंटे देरी से आईं। प्रयागराज-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3.36 घंटे, चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस 1.37 घंटा, बंगलूरू-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस 1.38 घंटा, नई दिल्ली-रानी कमलापति स्टेशन शताब्दी एक्सप्रेस 1.53 घंटा और मुंबई सीएसटी-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस 1.11 घंटा देरी से आईं।
विज्ञापन
सिंगरौली-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रहेगी निरस्त
जबलपुर मंडल के कटनी जंक्शन-सिंगरौली खंड में छतैनी, ब्योहारी, डुवरी कलां और विजयसोटा स्टेशनों पर एनआई कार्य के चलते गाड़ी संख्या 22167 सिंगरौली-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 11 फरवरी और 18 फरवरी को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 22168 निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस 12 फरवरी और 19 फरवरी को नहीं चलेगी। गाड़ी संख्या 12195-12196 आगरा फोर्ट-अजमेर इंटरसिटी को सीसी एप्रन मरम्मत कार्य के चलते दौराई स्टेशन तक बढ़ाया गया है।