फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   speed of electricity meter reduced consumer thought electricity department team got confused

UP: बिजली के मीटर की कम कर दी रफ्तार, उपभोक्ता ने लगाया ऐसा दिमाग; चकरा गई विद्युत विभाग की टीम

Sat, 16 Sep 2023 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Sep 2023 01:35 PM IST
सार

बिजली के मीटर की रफ्तार कम करने के लिए एक उपभोक्ता ने ऐसा तरीका निकाला कि चेकिंग करने आई विद्युत विभाग की टीम भी चकरा गई। बिजली के उपकरण तो सभी चल रहे थे, लेकिन मीटर की रफ्तार बेहद धीमी थी।

विज्ञापन
speed of electricity meter reduced consumer thought electricity department team got confused
बिजली के मीटर में की गई छेड़खानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के आश्रम रोड क्षेत्र में डोर टू डोर बिलिंग चेकिंग करने के दौरान एसडीओ पदम गर्ग को टैंपर्ड मीटर मिला। सुबनेश कुमार के परिसर पर लोड के अनुसार मीटर धीमा चलता हुआ पाया गया। उन्होंने मीटर को मौके पर सील कराकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: गला काटने पर कितना दर्द होता है..., व्यापारी ने पहले ली जानकारी और फिर...; कार में मिली खून से सनी लाश
विज्ञापन


यहां का है मामला 
टेक्नीशियन नंदकिशोर द्वारा मीटर की जांच की गई। मीटर में टेंपरिंग पाई गई। इस पर उपभोक्ता के विरुद्ध कार्रवाई करके राजस्व निर्धारण जारी किया गया। एसडीओ ने बताया कि शहर में मीटर की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। अधिशासी अभियंता द्वारा भी चेकिंग की जा रही है। टेक्नीशियन नंदकिशोर ने बताया है कि बरामद मीटर को शंटकर अंदर से एक फेस डायरेक्ट कर दिया गया था। इससे मीटर धीमी गति से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बोले- इंडिया गठबंधन उस गाड़ी की तरह, जिसके 28 ड्राइवर

आठ घरों में बिजली चोरी पकड़ी
शहर में शुक्रवार को बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। एसडीओ मुन्नीलाल गुप्ता की टीम ने विद्युत चेकिंग अभियान चलाकर मोहल्ला महमूद नगर, गाड़ीवान, अवधनगर, खरगजीतनगर में चेकिंग की। टीम को आठ घरो में बिजली चोरी होते मिली। टीम ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ बिजली थाना में बिजली चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

ये भी पढ़ें - Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर इस शुभ मुहूर्त में घर में स्थापित करें गणपति, जानें मूर्ति स्थापना विधि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed