फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   How much pain when the throat is cut businessman first took information then Blood soaked body found in car

UP: गला काटने पर कितना दर्द होता है..., व्यापारी ने पहले ली जानकारी और फिर...; कार में मिली खून से सनी लाश

Sat, 16 Sep 2023 03:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Sep 2023 03:19 PM IST
सार

आगरा में व्यापारी की खून से सनी लाश कार में पड़ी मिली थी। कार के दरवाजे अनलॉक थे और तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था। पुलिस जांच में पता चला है कि उसने आत्महत्या की थी। घटना से पहले ‘गला काटे जाने पर कितना दर्द होगा’ के बारे में जानकारी ली थी।

विज्ञापन
How much pain when the throat is cut businessman first took information then Blood soaked body found in car
हाइवे किनारे खड़ी कार में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मोतीगंज के चावल व्यापारी मनु अग्रवाल ने आत्महत्या की थी। घटना से 3 घंटे पहले की गूगल सर्च हिस्ट्री को देखने के बाद पुलिस ने यह दावा किया है। व्यापारी ने अपने मोबाइल से गूगल पर ‘गला काटे जाने पर कितना दर्द होगा’ इसकी जानकारी ली थी। 30 मिनट पहले एक दुकान से चाकू खरीदने का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। इससे पुलिस खुलासे तक पहुंच गई।

विज्ञापन

सीताराम काॅलोनी बल्केश्वर निवासी मनु अग्रवाल 12 सितंबर को दुकान से कार लेकर निकले थे। रात 8:30 बजे एत्मादपुर में बुढि़या के ताल के पास वह कार में मृत मिले थे। गला कटा था। हाथ में चाकू था। परिजन उनके बीमार होने की तरफ इशारा कर रहे थे। पुलिस ने भाई की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया था। मनु के गले पर गहरा घाव था। पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। व्यापारी किस रास्ते से आए। किस रास्ते से एत्मादपुर पहुंचे। यह पता किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि मनु अग्रवाल के मोबाइल को चेक किया गया। सोशल मीडिया एकाउंट से लेकर गूगल सर्च हिस्ट्री तक चेक किया। इसमें सामने आया कि मनु ने घटना वाले दिन शाम 5 बजे गूगल पर सर्च किया था कि गला काटे जाने पर कितना दर्द होगा, इसमें कई लिंक आए थे। तब वो दुकान पर थे। शाम 6 बजे दुकान से निकले।

विज्ञापन

वह वाटरवर्क्स होते हुए घर की तरफ आए। मगर, काॅलोनी से 20 मीटर पहले चांदनी चौक से होते हुए कमला नगर पहुंचे। एक दुकान से चाकू खरीदा। इसका भी फुटेज मिला। यह शाम 7:24 बजे का है। इसके बाद व्यापारी 20 किलोमीटर दूर एत्मादपुर पहुंचे। इसमें तकरीबन 30 मिनट लगे होंगे। आधा घंटे बाद उनका शव मिला। इससे घटना को आत्महत्या माना गया। हत्या का केस खत्म किया जाएगा।

पुलिस का यह दावा
- गूगल पर गला काटे जाने पर कितना दर्द होगा, इसकी जानकारी ली।
- दुकान से चाकू खरीदा, यही चाकू व्यापारी के पास भी मिला है।
- गूगल सर्च हिस्ट्री में कई दवाओं की भी जानकारी ली गई है, मोबाइल गैलरी में इसके स्क्रीनशॉट मिले।
- वह चेहरे की नसों में दर्द की बीमारी से पीड़ित थे, इसकी ही दवा की जानकारी लेते थे।
- परिजन भी पहले दिन से ही बेटे के आत्महत्या करने की बात पुलिस से कर रहे थे।
- मोबाइल में पत्नी से बातचीत की रिकॉर्डिंग मिलीं, इसमें वो पत्नी से दर्द से परेशान होने की कहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed