{"_id":"650549dd0e0575d1e60594e8","slug":"up-finance-minister-suresh-khanna-said-india-alliance-is-like-a-car-which-has-28-drivers-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बोले- I.N.D.I.A गठबंधन उस गाड़ी की तरह, जिसके 28 ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बोले- I.N.D.I.A गठबंधन उस गाड़ी की तरह, जिसके 28 ड्राइवर
Sat, 16 Sep 2023 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:53 AM IST
सार
वित्त मंत्री ने सर्किट हाउस में बैठक करके राजस्व कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन उस गाड़ी की तरह है जिसके 28 ड्राइवर हैं। जनता ऐसे गठबंधन पहले भी देख चुकी है।
विज्ञापन
सुरेश कुमार खन्ना।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा आए उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में I.N.D.I.A गठबंधन के सवाल पर कहा कि विपक्षी गठबंधन उस गाड़ी की तरह है जिसके 28 ड्राइवर हैं। जनता ऐसे गठबंधन पहले भी देख चुकी है।
विज्ञापन
सपना देखना खराब नहीं....
मंत्री ने कहा कि सपना देखना खराब नहीं है। गठबंधन के पास न विचार है न नीति, उन्हें केवल मोदी की खिलाफत करना है। संयुक्त राष्ट्र संघ की हाल ही में जारी रिपोर्ट में भारत में 13.05 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है। केंद्र व राज्य सरकार निरंतर गरीबों के हित में काम कर रही हैं। जी-20 सम्मेलन में अनेक अड़चनों के बाद भी एक राय से सभी शामिल राष्ट्रों का घोषणापत्र जारी करना भारत की वैश्विक स्वीकार्यता व नेतृत्व को दर्शाता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि घोसी उपचुनाव में हार पर कहा कि इसकी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
व्यक्तिगत लेखा खाते बंद कर दिए हैं
वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री सुरेश खन्ना ने विभागीय अधिकारियों के साथ राजस्व कार्यों की समीक्षा की। कोषागार की व्यवस्थाओं तथा उपलब्ध कार्मिक, पेंशन आदि की जानकारी ली। मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि कई विभागों के वैयक्तिक लेखा खाते खुले थे, जिसमें धनराशि जमा होती थी। शासन के निर्देश पर सांसद-विधायक निधि के खातों को छोड़कर ऐसे सभी खाते बंद कर दिए गए हैं। मंत्री ने स्टांप बिक्री की जानकारी ली। आईजीआरएस पर शिकायतों के शून्य होने पर राहत जताई।
विज्ञापन