फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   special train

1761 श्रमिकों को लेकर आज जाएगी चौथी स्पेशल ट्रेन

Sun, 21 Jun 2020 09:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
special train
मैनपुरी। जिले में फंसे बिहार के मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए एक और स्पेशल ट्रेन भेजी जाएगी। सोमवार शाम को ये ट्रेन रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। ईंट भट्ठा एसोसिएशन की मांग पर चौथी स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन

जिले से पूर्व में तीन स्पेशल ट्रेनों से श्रमिकों को बिहार भेजा जा चुका है। इसके बाद एक बार फिर ईंट भट्ठा एसोसिएशन ने जिले में फंसे बिहार के 1761 श्रमिकों को भेजने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा था। इसमें उन्होंने स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था कराने की मांग की थी। इस पर जिलाधिकारी ने रेलवे को पत्र भेजकर ट्रेन की मांग की थी।
विज्ञापन

इसी पत्र पर एक स्पेशल ट्रेन की अनुमति दी गई है। सोमवार को रेलवे स्टेशन से ये ट्रेन शाम सात बजे रवाना होगा। इसमें गया के 1405 और पटना के 356 श्रमिकों समेत कुल 1761 श्रमिकों को उनके घर भेजा जाएगा। इस दौरान अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि रेलवे स्टेशन से बिहार के लिए सोमवार को शाम सात बजे ट्रेन रवाना होगा। दोपहर को ही ट्रेन यहां पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed