फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   special train for poornagiri fair

पूर्णागिरि मेले के लिए चलेगी मेला स्पेशल एक जोड़ी ट्रेन.

Thu, 17 Mar 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
special train for poornagiri fair
कासगंज। होली पर्व के बाद पूर्णागिर मेलेे का शुभारंभ हो जाती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूर्णागिरि माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसको देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन कासगंज टनकपुर के बीच संचालित की जाएगी। 20 मार्च से 15 जून तक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

होली पर्व संपन्न होते ही पूर्णागिरि माता रानी का मेला शुभारंभ हो जाता है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मातारानी के दर्शन करने के लिए टनकपुर से होते हुए पूर्णागिरि तक पहुंचते हैं। श्रद्धालुुओं को मेले में पहुंचने के लिए दिक्कतें न हों इसके लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन रेलवे द्वारा किया जा रहा है। मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 05061 कासगंज जंक्शन से सुबह 5:00 बजे से प्रस्थान कर 5:24 बजे सोरोंजी, 6:04 बजे उझानी, 6:25 बजे बदायूं, 7:40 बजे बरेली जंक्शन, 10:50 बजे पीलीभीत एवं 12:40 बजे टनकपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05062 टनकपुर से 14:45 बजे प्रस्थन करेगी। जो पीलीभीत 16:20 बजे, बरेली जंक्शन 18:40 बजे, बदायूँ 20:06 बजे, उझानी 20:26 बजे, सोराेंजी 21:08 बजे एवं कासगंज 21:35 बजे पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed