फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Special secretary expressed displeasure over pending degree

डिग्री लंबित होने पर विशेष सचिव ने नाराजगी जताई

Wed, 28 Jul 2021 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Special secretary expressed displeasure over pending degree
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार को विशेष सचिव मनोज कुमार ने निरीक्षण किया। डिग्री के लंबित मामलों पर उन्होंने नाराजगी जताई। प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विशेष सचिव ने विश्वविद्यालय में चार्ट रूम, संबद्धता, परीक्षा के साथ अन्य विभागों का निरीक्षण किया। आलमारी में 300 से अधिक कॉलेजों की विभिन्न सत्रों की अंकतालिकाएं मिलीं। कारण पूछने पर स्टाफ ने बताया कि कॉलेज वाले अंकतालिकाएं नहीं ले जा रहे हैं। उन्हें कई बार विश्वविद्यालय की ओर से पत्र जारी किए गए हैं। विशेष सचिव ने कॉलेजों से संपर्क करके अंकतालिकाएं तत्काल भेजवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मृतक आश्रितों की नियुक्तियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। आश्वासन समिति के सदस्य विधायक मनीष असीजा ने विशेष सचिव को बताया कि फिरोजाबाद के 500 से अधिक छात्रों की अंकतालिकाओं का सत्यापन विश्वविद्यालय की ओर से नहीं किया गया है। इस पर विश्वविद्यालय से जवाब मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान कुलसचिव संजीव कुमार सिंह और परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed