अच्छी खबर: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी विशेष पेन क्लीनिक, हर दर्द का मिलेगा इलाज
पेन क्लीनिक खुलने से कैंसर, गठिया और पुरानी चोट समेत अन्य किसी दर्द के मरीजों को राहत मिलेगी। यहां अल्ट्रासाउंड गाइडेड नर्व ब्लॉक और रेडियो फ्रीक्वेंसिंग एवलेशन मशीन से मरीजों का इलाज होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में विशेष पेन क्लीनिक अगले महीने से शुरू हो रही है। इसमें कैंसर, गठिया, पुरानी चोटों के दर्द का इलाज किया जाएगा। मशीनों का सेटअप लगाया जा रहा है। यह राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहली विशेष क्लीनिक होगी।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि अल्ट्रासाउंड गाइडेड नर्व ब्लाक्स लगाए जा चुके हैं, रेडियो फ्रीक्वेंसिंग एवलेशन थेरेपी मशीन आना बाकी है। ऑपरेशन थिएटर का पूरा सेटअप एक महीने में तैयार हो जाएगा। ओपीडी चलेगी, जिसमें किसी भी पुराने दर्द के मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा। तीन चिकित्सक भोपाल की एलएनसीटी यूनीवर्सिटी से फेलोशिप ऑप पेन मैनेजमेंट कर चुके हैं।
तरंगों से नस को सुन्न किया जाएगा: डॉ. अमृता
पेन क्लीनिक की प्रभारी डॉ. अमृता गुप्ता ने बताया कि इसमें अल्ट्रासाउंड से दर्द करने वाली नस चिह्नित की जाएंगी। रेडियो फ्रीक्वेंसिंग एवलेशन मशीन से तरंगों के जरिये नस सुन्न कर दी जाएंगी, जिससे दर्द से छुटकारा मिलेगा और दवाएं नहीं खानी पड़ेंगी। टीम में डॉ. स्नेहल गुप्ता और डॉ. अर्पिता सक्सेना टीम में रहेंगी।
आगरा कोरोना वायरस: 15 मरीज ठीक हुए, सात नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 77 हुई सक्रिय संक्रमितों की संख्या
संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से
जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से शुरू होगा। इसमें मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि 12 से 25 जुलाई तक घर-घर दस्तक देकर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के बारे में जागरूक करने के साथ एंटी लारवा छिड़काव और फॉगिंग भी कराई जाएगी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।