फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   special campaign to enroll new voters in agra before lok sabha elections 2019

लोकसभा चुनाव 2019: मतदाता बनने का एक और मौका, सात दिन तक चलेगा विशेष अभियान

Tue, 12 Mar 2019 03:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Mar 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
special campaign to enroll new voters in agra before lok sabha elections 2019
मतदाता - फोटो : Amar Ujala
लोकतंत्र के महापर्व में कोई मतदाता मतदान से वंचित न रह जाए इसलिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए एक और मौका दिया जा रहा है। आगरा में मंगलवार से विशेष अभियान शुरू हो गया है, जो सात दिन तक चलेगा। बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) घर-घर जाकर नाम जुड़वाएंगे। दो दिन विशेष कैंप भी आयोजित होंगे। हालांकि, सूची में नाम जुड़वाने के लिए मतदाता 26 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने बताया कि 31 जनवरी के आधार पर तैयार मतदाता सूची के बाद निर्वाचन आयोग के निर्देश पर फरवरी में भी दो दिन के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। इसमें लगभग 23 हजार नये मतदाताओं के आवेदन आए हैं। सात दिन के लिए फिर से नया अभियान चल रहा है। इन सभी मतदाताओं के नाम लोकसभा मतदाता सूची में जुड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोई भी मतदाता बीएलओ के माध्यम से अपने पोलिंग स्टेशन की जानकारी प्राप्त कर सकता है। बीएलओ के पास मौजूद मतदाता सूची में अपना नाम जरूर देख ले ताकि मतदान के दिन कोई दिक्कत हो। पोलिंग स्टेशन कहां है, इसकी जानकारी पोर्टल पर भी उपलब्ध है। यहां से बीएलओ का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में उपलब्ध कराएं वोटर कार्ड

जिलाधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मतदाता किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह मौजूद थे। 

जिलाधिकारी ने ऐसे बीएलओ को चेतावनी दी है, जिन्होंने अब तक वोटर कार्ड वितरित नहीं किए हैं। डीएम ने इन्हें दो दिन की चेतावनी दी है। इसके बाद भी वोटर कार्ड संबंधित मतदाता को उपलब्ध न कराने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

उधर, फतेहपुर सीकरी और आगरा लोकसभा सीट पर निर्वाचन के लिए आयोग की तरफ से जल्द ही पर्यवेक्षक भेजे जाएंगे। स्थानीय स्तर पर उनके आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। दोनों लोकसभा सीटों पर निर्वाचन की प्रत्येक गतिविधि पर इनकी नजर रहेगी। 

जल्द जमा कराने होंगे असलाह

जिलाधिकारी ने शस्त्र लाइसेंस धारकों को अपने असलाह शस्त्रागार या संबंधित थाना में जमा कराने को कहा है। कुछ ऐसे लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है, जिनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed