{"_id":"5d7657198ebc3e014d68028e","slug":"speaker-of-the-lok-sabha-om-birla-travels-indore-intercity-express-drunken-youth-clash","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः ट्रेन में शराबी युवकों के हंगामे से परेशान हुए लोकसभा स्पीकर, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः ट्रेन में शराबी युवकों के हंगामे से परेशान हुए लोकसभा स्पीकर, पांच गिरफ्तार
Tue, 10 Sep 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात को नई दिल्ली से इंदौर जा रही इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रहे लोकसभा स्पीकर ओमबिरला को पड़ोस के कूपे में चल रही दारू पार्टी में होने वाले हंगामे को रुकवाने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
शराब पी रहे युवक एक बार तो स्पीकर के पीए से भी भिड़ गए थे। रात को मथुरा जंक्शन पर जब ट्रेन पहुंची तो युवकों को उतार लिया गया। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रविवार की देर रात को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच के सी कूपे में सफर कर रहे थे। ट्रेन दिल्ली से रात को 11 बजे चली। उनके बगल वाले डी कूपे में दिल्ली और गुड़गांव के पांच युवक इंदौर जा रहे थे।

ट्रेन चलते ही सभी युवकों ने शराब पी और हुड़दंग करने लगे। इस पर लोकसभा स्पीकर परेशान हुए तो उन्होंने अपने पीए राघवेंद्र को युवकों से हुड़दंग न करने व समझाने को भेजा। युवकों ने पीए की बात नहीं सुनी और काईे तबज्जो नहीं दी।
इससे परेशान हुए लोकसभा स्पीकर ने पीए से रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना कराई। रात्रि 1.10 बजे ट्रेन प्लेटफार्म तीन पर पहुंची तो आरपीएफ, जीआरपी ने लोकसभा स्पीकर के बगल वाले कूपे में शराब के नशे में बैठे पांच युवकों को पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया।
आरपीएफ ने कूपे से शराब की बोतल, नमकीन, ग्लास व कोल्ड ड्रिंक बरामद की। पकड़े गए युवकों को आरपीएफ ने कोर्ट में पेश किया। आरपीएफ प्रभारी सीबी प्रसाद ने बताया कि पांचों युवकों का ट्रेन में शराब पीने और हुड़दंग करने की धाराओं में चालान किया है।
यह हुए गिरफ्तार
-विकास डागर 36 निवासी गोपाल नगर नजफगढ़ दिल्ली
-राजीव 36 निवासी नजफगढ़ दिल्ली
-प्रीतम 42 निवासी पतली हाजीपुर गुडग़ांव
-मनोज 40 निवासी छावला नई दिल्ली
-अमरप्रीत 40 निवासी काकडोला फरुखनगर गुडग़ांव