फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP workers outraged over Akhilesh's detention; stage protest.

Agra News: अखिलेश को हिरासत में लेने पर भड़के सपाई, प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2026 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
SP workers outraged over Akhilesh's detention; stage protest.
आगरा। प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस हिरासत में लेने के विरोध में मंगलवार रात को सपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। फतेहाबाद रोड स्थित जिला कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए। पुलिस से नोकझोंक हुई। रात में बसई चोकी का घेराव और हंगामा किया।
विज्ञापन

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में मंगलवार रात को सपाई सड़क पर निकल आए। सपा जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह और महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के आह्वान पर सैकड़ों कार्यकर्ता रात 9 बजे फतेहाबाद रोड स्थित जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। अखिलेश को हिरासत में लिए जाने के विरोध में यहां कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, तो वह सड़क पर लेट गए। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक होने लगी। पुलिस सपा नेताओं को बसई चौकी ले आई। यहां भी सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंच गए। चौकी का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। रात 10 बजे तक धरना प्रदर्शन जारी था। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास चोटिल हो गए। आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की। प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश सचिव राजपाल यादव, चिराग तोमर, ममता टपलू, पुष्पेंद्र शर्मा, राकेश अग्रवाल, ओम पंडित, बलबिंदर जाटव, कुसुमलता, पवन प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम की बुद्धि शुद्धि के लिए हनुमान चालीसा पाठ
- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस हिरासत में लिए जाने और जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा नेता विनय अग्रवाल, व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष सोमेश गुप्ता आदि ने दक्षिणांचल मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की बुद्धि शुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान सतीश चाहर, गौरव यादव, सुशील गुप्ता, अंकित अग्रवाल, भानु प्रताप सिंह, अनिकेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed