{"_id":"6a111a3fe3da953112038b2d","slug":"sp-slams-proposal-to-waive-431-crore-for-torrent-power-warns-of-protest-in-agra-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 431 करोड़ माफ करने के प्रस्ताव पर सपा भड़की, महानगर अध्यक्ष ने पूछा- टोरंट पावर को क्यों राहत?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 431 करोड़ माफ करने के प्रस्ताव पर सपा भड़की, महानगर अध्यक्ष ने पूछा- टोरंट पावर को क्यों राहत?
Sat, 23 May 2026 08:38 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 23 May 2026 08:38 AM IST
सार
आगरा में नगर निगम द्वारा टोरंट पावर के करीब 431 करोड़ रुपये माफ करने के प्रस्ताव पर समाजवादी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। सपा ने इसे जनविरोधी फैसला बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी और निगम की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
समाजवादी पार्टी महानगर इकाई ने नगर निगम की ओर से निजी बिजली कंपनी टोरंट पावर के लगभग 431 करोड़ रुपये माफ किए जाने के प्रस्ताव पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। आंदोलन की चेतावनी दी है।
सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर इस फैसले को जनविरोधी बताया है। अब्बास ने आरोप लगाया कि एक तरफ नगर निगम खुद आर्थिक संकट से जूझ रहा है और कर्मचारियों के वेतन तक देने में कठिनाई हो रही है। वहीं दूसरी तरफ निजी कंपनी को करोड़ों की राहत दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि आम जनता का एक रुपया भी माफ नहीं होता, जबकि भाजपा सरकार निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने में लगी है। सपा ने मांग की है कि टोरेंट पावर के पैसे माफ करने की प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए। साथ ही निगम की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी हो और स्मार्ट सिटी के खर्चों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।