UP: मुलायम से राजनीति सीख उनके लिए ही चुनौती बने ये नेता, एक इंस्पेक्टर तो सुरक्षा में थे तैनात; अब हैं मंत्री
मुलायम सिंह यादव से राजनीति के गुर सीख उनके लिए ही चुनौती बन गए कई नेता। एक इंस्पेक्टर तो उनके सीएम रहते उनकी सुरक्षा में तैनात थे। अब केंद्रीय मंत्री हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर सत्ता का संग्राम छिड़ा हुआ है। पार्टियां खुद को बेहतर साबित करने के लिए जनता के सामने अपना पक्ष रख रही हैं। हम बात करने जा रहे हैं, उत्तर प्रदेश में सपा की राजनीति की। यहां पर जब-जब मुलायम सिंह के करीबी उनका साथ छोड़कर गए, तब-तब सैफई कुनबे को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। सियासत के पिछले पन्ने पलट कर देखें तो कई ऐसे शख्श हैं जिनको स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने नेता बनाया और यही नेता मुकाम हासिल करने के बाद जब मुलायम सिंह से अलग हुए तो उसका भारी नुकसान सैफई परिवार को उठाना पड़ा।
इस कड़ी में बात शुरू करते हैं आगरा की सियासत से। जनता दल से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले देश के जाने-माने फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने मुलायम सिंह से राजनीति के गुर सीखे। दो बार वह समाजवादी पार्टी की टिकट पर आगरा से सांसद चुने गए। 1999 और 2004 में राज बब्बर को मुलायम सिंह यादव ने टिकट देकर आगरा से चुनाव लड़ाया।
एसपी सिंह बघेल: चेले से मुलायम को बार-बार मिली चुनौती
मुलायम सिंह यादव से राजनीति का पाठ सीखने वाले केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल भी मुलायम सिंह यादव का साथ छोड़ गए। प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को मुलायम सिंह यादव ने ही राजनीतिक पहचान दिलाई। प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल की जब मुलायम सिंह यादव से ठनी तो वह सैफई परिवार के सबसे बड़े सियासी प्रतिद्वंदी बन गए।
मुलायम की सुरक्षा में तैनात थे बघेल
उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर के रूप में तैनात रहे एसपी बघेल 1989 में मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी सुरक्षा में शामिल रहे है | अपने कामकाज से उन्होंने मुलायम सिंह यादव का भी दिल जीत लिया था। एसपी बघेल से प्रभावित मुलायम सिंह यादव ने उन्हें जलेसर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर उतारा।