फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP removed police station incharge Elau Kalyani

Agra News: एसपी ने थानाध्यक्ष एलाऊ कल्याणी को हटाया

Sun, 14 Jan 2024 11:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
SP removed police station incharge Elau Kalyani
एसपी ने थानाध्यक्ष एलाऊ कल्याणी को हटाया
विज्ञापन

लगातार मिल रहीं थी शिकायतें, सविता सेंगर बनीं प्रभारी
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। अपनी कार्यशैली और शिकायतकर्ताओं से अभद्र व्यवहार के चलते सुर्खियों में आईं थानाध्यक्ष कल्याणी एसपी ने शनिवार को हटा दिया। अब एलाऊ थाने का प्रभारी सविता सेंगर को बनाया है। थाने से हटाए जाने के बाद कल्याणी को करहल थाने भेजा गया है।

थाने में आने वाले फरियादियों के साथ अभद्र व्यवहार और अपनी कार्यशैली के चलते थाना एलाऊ थानाध्यक्ष काफी समय से चर्चा में थीं। कुछ दिन पहले ही भाजपाइयों से भी भिड़ंत हो गई थी। इसकी शिकायत भाजपा के कुछ नेताओं ने कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह से की थी। इसके अगले दिन थाने का घेराव भी किया था। शनिवार को एसपी विनोद कुमार ने कल्याणी को थानाध्यक्ष के पद से हटाते हुए करहल थाने भेजा है। उनके स्थान पर महिला निरीक्षक सविता सेंगर को एलाऊ थाने का प्रभारी बनाया है। इससे पहले सविता सेंगर महिला थाना प्रभारी भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed