{"_id":"639463025edeff63272ab3e4","slug":"sp-president-akhilesh-yadav-and-dimple-yadav-had-reached-the-program-organized-in-bhogaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: भोगांव में अखिलेश यादव बोले- मैनपुरी की जनता ने नेताजी को दी सच्ची श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: भोगांव में अखिलेश यादव बोले- मैनपुरी की जनता ने नेताजी को दी सच्ची श्रद्धांजलि
Sat, 10 Dec 2022 04:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 10 Dec 2022 04:14 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि भोगांव के मतदाताओं ने जो कमी विधानसभा चुनाव में रह गई थी, उसे भी पूरा कर दिया है। विधानसभा चुनाव में बहुत ही कम अंतर से सपा सीट हार गई थी, लेकिन इस बार लोकसभा उप चुनाव में भोगांव की जनता ने बड़ी जीत दिलाने का काम किया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनाव के परिणाम ने लोकसभा 2024 के चुनाव का बिगुल बजा दिया है। भोगांव ने समाजवादी पार्टी को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाकर सारा गणित फेल कर दिया। विपक्षी पार्टी के सारे समीकरणों को कार्यकर्ताओं ने सरकारी गुंडागर्दी के आगे ध्वस्त करके साबित कर दिया कि प्रताड़ना के आगे उन्हें मत देने से कोई नहीं डरा सकता है। अखिलेश शनिवार को यहां आभार व्यक्त कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने आतंक मचाया। कुछ कार्यकर्ता दूसरे घरों में सोकर भी मत डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे ही नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के मनोबल को सातवें आसमान पर पहुंचाते हुए जमकर मतदान कराया। कुछ कार्यकर्ताओं को जेल तक भेजा गया। जिसके बाद भी समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव रिकॉर्ड मतों से जीता। सपा को सभी वर्गों और जातियों ने अपना प्यार मतदान के जरिए दर्शाया है। हम उनका हाथ जोड़कर सम्मान यथावत बनाए रखेंगे। प्रचंड जीत के बाद भी सपा पर किसी भी तरह का आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार को महंगाई की कोई फिक्र नहीं है। महंगाई के चलते घरों का बजट बिगड़ गया है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, किसान परेशान हैं। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को तैल चित्र सहित प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, जगदीश सिंह जाटव, कामता सिंह यादव, केसी यादव, तोताराम यादव, खुमान सिंह वर्मा, एएच हाशमी, कृष्णादास लोधी, रश्मी राजपूत, अकबर कुरैशी, अनिलेश पाल, जयसिंह कश्यप, विद्याराम यादव, अभिलाख सिंह राजपूत, धनवेश यादव, मेहरबान सिंह यादव, अहमद अली, तौसीफ खान, कुंवर आदिल, डॉ. अनुपमा यादव, उवैश रशीद, भोला यादव, सुखवीर सिंह, पप्पू यादव, डॉ. विजय यादव, गोपालदास लोधी, राजेश यादव, संजय यादव मौजूद रहे।