फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP MP alleges that a large number of names have been deleted from voter list

Agra News: सपा सांसद का आरोप- बड़ी संख्या में काटे गए मतदाता सूची से नाम

Sat, 16 Aug 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Aug 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
SP MP alleges that a large number of names have been deleted from voter list
मैनपुरी। सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जाने का गंभीर मुद्दा उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर मुस्लिम और यादव समुदाय के वोट काटे गए हैं। सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में इस बात पर जोर दिया कि मैनपुरी में बड़े पैमाने पर वोटों को काटा गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों के साथ-साथ जीवित लोगों के भी वोट काट दिए गए हैं। मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के लिए जीवित लोगों को मृत दर्शाया गया है। इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) मैनपुरी में विरोध प्रदर्शन कर रही है। सपा के जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य का आरोप है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की नियुक्ति नहीं की जा रही है, बल्कि मनचाहे लोगों को बीएलओ बनाया जा रहा है ताकि वे सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर काम कर सकें।
विज्ञापन

सपा ने चुनाव आयोग में काटे गए वोटों की सूची और हजारों की संख्या में शपथ पत्र (एफिडेविट) दाखिल किए हैं। मैनपुरी सदर विधानसभा से ही लगभग 3 हजार एफिडेविट भेजे गए हैं, जिनमें लोगों ने यह शपथ ली है कि उनके वोट बिना किसी कारण के काट दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा, कुछ मतदाताओं के वोट काटकर उनके निवास स्थान से 20 किलोमीटर दूर स्थानांतरित कर दिए गए हैं, जिससे उन्हें मतदान करने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सपा लगातार इस पर सरकार और चुनाव आयोग से जवाब मांग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed