फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP MLA Hariom Yadav and his son sent to jail in firozabad

भाजपा नेता पर आरोप लगाने वाले सपा विधायक सहित पांच को जेल, 'अपनों' ने भी मुंह फेरा

Wed, 23 May 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 23 May 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
SP MLA Hariom Yadav and his son sent to jail in firozabad
कोर्ट जाते हुए सपा विधायक व अन्य - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज से सपा विधायक हरिओम यादव और उनके पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव उर्फ छोटू को फिर जेल हो गई। हाल ही में पिता-पुत्र बाहर आए थे।  
विज्ञापन


पुलिस ने विधायक और उनके पुत्र समेत पांच लोगों को थाना सिरसागंज में ग्रामीणों को भड़काने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जातीय उन्माद फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


मंगलवार को सभी आरोपियों को एसीजेएम द्वितीय के न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने हरिओम यादव, विजय प्रताप व अन्य तीन लोगों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता पर लगाए आरोप

SP MLA Hariom Yadav and his son sent to jail in firozabad
जेल जाते सपा विधायक हरिओम यादव - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को थाना सिरसागंज में पशुओं के खेत में जाने को लेकर सैनावली और पैगू गढ़ी के ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया था। विवाद में श्यामवीर यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। 

क्षेत्रीय सपा विधायक हरिओम यादव और उनके पुत्र विजय प्रताप यादव छोटू भी गांव पहुंचे थे। सपा विधायक ने श्यामवीर की हत्या में भाजपा नेता जयवीर सिंह और उनके पुत्रों पर आरोप लगाए। 

पुलिस का कहना है कि गढ़ी पैगू निवासी पीले उर्फ ब्रजभान यादव, पिंकी यादव, ऐवीला उर्फ अजय यादव, दद्दा उर्फ धर्मवीर यादव, 50 से 60 अज्ञात लोगों के साथ विधायक हरिओम यादव और छोटू यादव ने पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, उनके बेटे अतुल प्रताप और सुमित प्रताप सिंह के नाम तहरीर में शामिल कराने को ग्रामीणों को भड़काया।

रात को हुई थी गिरफ्तारी

SP MLA Hariom Yadav and his son sent to jail in firozabad
सपा विधायक को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इन ग्रामीणों ने थाने में हंगामा किया था। इसमें सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सिरसागंज के एसएचओ रविंद्र दुबे ने दर्ज किया। हंगामा करने के बाद ही हरिओम यादव और छोटू फिरोजाबाद जिला अस्पताल आ गए थे। 

एसएसपी राहुल यादवेंदु के निर्देशन में सपा विधायक हरिओम यादव, विजय प्रताप उर्फ छोटू, लेबर कॉलोनी शिकोहाबाद निवासी गौरव, सुरेशचंद्र यादव निवासी जेबड़ा थाना मक्खनपुर, रामनरेश बाह आगरा को जिला अस्पताल में रात करीब एक बजे गिरफ्तार कर लिया। 

इन लोगों को एसीजेएम द्वितीय अशोक कुमार यादव के न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने इस मामले की सुनवाई 23 मई को करने की तिथि तय की। विधायक एवं उनके बेटे सहित पांचों लोगों को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed