{"_id":"5aa8c37e4f1c1bbd758b5746","slug":"sp-leader-said-ramgopal-yadav-is-bjp-agent","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह के समधी बोले, रामगोपाल यादव BJP के एजेंट, इसलिए दी सपा की कुर्बानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह के समधी बोले, रामगोपाल यादव BJP के एजेंट, इसलिए दी सपा की कुर्बानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 15 Mar 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
मीडिया से मुखातिब पूर्व चेयरमै राम प्रकाश नेहरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में जिला पंचायत की कुर्सी सपा के हाथों से फिसलने के बाद सपा नेताओं का अपनी ही पार्टी के नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।
अब हमला मुलायम सिंह समधी वह शिकोहाबाद के पूर्व चेयरमैन राम प्रकाश नेहरू ने सपा के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव पर किया है।
उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राम गोपाल यादव भाजपा के एजेंट हैं। उन्होंने अपने बेटे और पुत्रवधु को सीबीआई से बचाने के लिए सपा की कुर्बानी दी।

राम प्रकाश का यह बयान उस वक्त आया है। जब पिछले दिनों रामगोपाल यादव ने अपनी पार्टी के ही विधायक हरिओम यादव पर भाजपा से डील करने का आरोप लगाया था।
उन्होंने कहा था कि सपा समर्थित पंचायत सदस्यों को हरिओम यादव ने भाजपा से दस करोड़ रुपये की डील कर उनके पाले भेज दिया है। इससे सपा को नुकसान हुआ।
आपको बता दें कि राम प्रकाश नेहरू हरिओम यादव के भाई हैं। अंदर खाने यह भी चर्चा है कि हरिओम यादव खुद सामने न आकर अपने रिश्तेदारों से हमला करवा रहे हैं।