फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sp leader ramgopal yadav slams shivpal singh yadav in rallly firozabad

अपने भतीजे को ही फंसाना चाहते हैं शिवपाल, पू्र्वांचल में गए तो पिटेंगे: रामगोपाल

Sat, 12 Jan 2019 09:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Jan 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
sp leader ramgopal yadav slams shivpal singh yadav in rallly firozabad
टूंडला में रैली संबोधित करते रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के टूंडला में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने जनसभा संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वो (शिवपाल) अपने भतीजे अखिलेश यादव को सीबीआई जांच में फंसाना चाहते हैं। जिस व्यक्ति पर कभी कोई दाग नहीं है, उसकी जांच की बात कर रहे हैं। इससे जनता में गुस्सा है। यदि वो पूर्वांचल गए तो जनता उन्हें पीटेगी।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आवारा गोवंश पर लगाम नहीं लगने के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। ऐसे में अब किसान भी मुख्यमंत्री को सांड़ बोलने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार पर हमला

केंद्र सरकार पर प्रजातंत्र और सीबीआई समेत आरबीआई का अस्तित्व समाप्त करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों के जन धन खाते खुलवाए, तब कहा गया था कि हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे। किसी के खाते में एक पैसा नहीं आया।

रामगोपाल यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने नौकरी खत्म करने का काम किया है। सवा सौ करोड़ की जनता के बीच में मात्र 20 से 25 लाख सरकारी नौकरियां ही रह गई हैं।

आईएएस ट्रेनिंग में भी होती है गड़बड़ी 

प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि सरकार ने ओबीसी के 412 आईएएस को ट्रेनिंग के लिए नहीं भेजा था। यह खुलासा सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई सूचना के आधार पर हुआ। 

टूंडला के आईएएस संतोष यादव का रैंक में तीसरा नंबर था। फिर भी इन्हें ट्रेनिंग के लिए नहीं भेज कर एक अन्य आईएएस को भेजा जाने वाला था। बाद में नेताजी मुलायम सिंह यादव के हस्तक्षेप पर इन्हें ट्रेनिंग के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed