{"_id":"66a35b2bf1fda7d31b00069d","slug":"sp-leader-jugendra-singh-yadav-s-son-also-arrested-caught-after-16-months-86-cases-registered-against-him-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव का बेटा भी गिरफ्तार, 16 महीने बाद आया पकड़ में...नाम दर्ज हैं 86 मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव का बेटा भी गिरफ्तार, 16 महीने बाद आया पकड़ में...नाम दर्ज हैं 86 मुकदमे
Fri, 26 Jul 2024 01:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:45 PM IST
सार
जुगेंद्र सिंह यादव का सपा सरकार में गजब का दबदबा था। योगी सरकार में लाखों के पीछे पहुंच गए। अब 16 माह बाद उनका बेटा भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुष्पेंद्र यादव
- फोटो : संवाद
विस्तार
एटा की राजनीति में कभी दबदबा रखने वाले सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के करीब 16 महीने बाद उनका पुत्र भी गिरफ्तार हो गया। जुगेंद्र सिंह मार्च 2023 से जिला कारागार में निरुद्ध हैं।
एसटीएफ द्वारा पकड़े गए जिला पंचायत सदस्य के पिता पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। जिले में उनका काफी रसूख था। सपा में आलाकमान तक उनके संबंध थे, लेकिन दूसरी बार बनी भाजपा सरकार के निशाने पर वह आ गए और एक के बाद एक लगातार कई मुकदमे लिखते गए। कोतवाली नगर में गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। जिसमें एटा से लेकर बाहरी जनपदों तक में उनकी संपत्तियां कुर्क कर ली गईं। गैंगस्टर, घर में घुसकर पीटने, छेड़छाड़, हत्या के प्रयास सहित 86 मामले उन पर दर्ज हैं।
लगातार फरार रहने पर इन पर भी पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मथुरा में जैत मोड़ के पास से उनको 8 मार्च 2023 को गिरफ्तार कर लिया गया था। तबसे वह जिला कारागार में बंद हैं। वहीं, पुष्पेंद्र के ताऊ और अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह भी इसी प्रकार के कई मामलों में अलीगढ़ जेल में निरुद्ध हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले लोगों का कहना है कि वह सपा शासन काल में इनके जुल्म का शिकार हुए और अपनी बात पुलिस या कानून तक नहीं पहुंचा सके। सत्ता परिवर्तन होने पर हिम्मत जुटाकर इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो कार्रवाई हुई।