फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP leader expelled from position in mainpuri

सपा नेता को पद से हटाया गया, पूर्व सांसद पर गंभीर आरोप लगाकर की थी आत्महत्या की कोशिश

Sat, 22 Aug 2020 12:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Aug 2020 12:31 AM IST
सार

  • सपा के जिला सचिव पद से हटाए गए हरवीर सिंह
  • शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने जाने का किया दावा

विज्ञापन
SP leader expelled from position in mainpuri
अस्पताल में सपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले सपा नेता हरवीर सिंह प्रजापति को समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला सचिव के पद से हटा दिया गया है। इस पर सपा नेता ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने की बात कही है।
विज्ञापन

 
सपा जिला सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ हरवीर सिंह प्रजापति ने गुरुवार शाम को विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। इससे पहले उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट भी शेयर की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें दो सप्ताह से पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव और उनके सहयोगी परेशान कर रहे हैं। 
विज्ञापन



संबंधित खबर- सपा जिला सचिव ने की आत्महत्या की कोशिश, पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव पर लगाया यह आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

हरवीर सिंह ने आरोप लगाया था कि उन्हें दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इसके चलते वो आत्महत्या के लिए विषाक्त पदार्थ खा रहे हैं। इस पोस्ट से हड़कंप मच गया था। जिला अस्पताल से देर रात उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष डॉ. दीप सिंह पाल ने हरवीर सिंह को जिला सचिव पद से अवमुक्त कर दिया। 

'बिना प्रमाण के पूर्व सांसद के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी की'

उन्होंने कहा कि हरवीर सिंह ने बिना प्रमाण के पूर्व सांसद के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी की है। शुक्रवार को हरवीर सिंह ने कहा कि मानसिक रूप से परेशान होकर उन्होंने पूर्व सांसद पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें पद से हटाया गया है। पार्टी से नहीं निकाला गया है। शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें लखनऊ बुलाया है। वो राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करके अपना पक्ष रखेंगे।

यह भी पढ़ें- योगिता गौतम हत्याकांड: आरोपी डॉक्टर ने 'खौफनाक' तरीके से ली जान, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed