{"_id":"5f3eb5208ebc3e3d0b3d9616","slug":"sp-leader-attempted-suicide-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा जिला सचिव ने की आत्महत्या की कोशिश, पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव पर लगाया यह आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जिला सचिव ने की आत्महत्या की कोशिश, पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव पर लगाया यह आरोप
Fri, 21 Aug 2020 12:54 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Aug 2020 12:54 AM IST
सार
- सपा नेता विषाक्त पदार्थ खाने से पहले फेसबुक पर पोस्ट की शेयर
- घटना के लिए पूर्व सांसद और उनके सहयोगियों को ठहराया जिम्मेदार
विज्ञापन
अस्पताल में सपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ हरवीर प्रजापति ने गुरुवार शाम को विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विषाक्त पदार्थ खाने से पहले उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करके मौत के लिए पूर्व सांसद और उनके सहयोगियों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला संसारपुर निवासी हरवीर प्रजापति की ओर से गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे फेसबुक पर पोस्ट शेयर की गई। इसमें उन्होंने कहा कि उन्हें दो सप्ताह से पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव व उनके सहयोगी परेशान कर रहे हैं। उन्हें दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- योगिता गौतम हत्याकांड: आरोपी डॉक्टर ने 'खौफनाक' तरीके से ली जान, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा
विज्ञापन
उन्होंने लिखा, 'दो युवतियों से वीडियो कॉल कराकर उनका वीडियो बनाया गया है। मैंने विषाक्त पदार्थ खा लिया है। मेरी मौत के लिए पूर्व सांसद और उनके सहयोगी जिम्मेदार होंगे। हरवीर ने ये भी लिखा कि जब तक आप मेरी पोस्ट पढ़ रहे होंगे तब तक मेरी मौत हो चुकी होगी।'
फेसबुक पोस्ट से परिजनों को हुई जानकारी
सपा नेता हरवीर की पोस्ट को पढ़कर परिजन और रिश्तेदार उनकी तलाश में जुट गए। शाम करीब 9.15 बजे वह शीतला देवी मंदिर के पास अपनी कार में बेहोश मिले। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
आरोपों पर पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी पर भी आरोप लगा सकता है। हरवीर प्रजापति लोकप्रियता हासिल करने के लिए आरोप लगा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि फेसबुक पोस्ट से मामले की जानकारी हुई है। पीड़ित की ओर से अगर लिखित तहरीर दी जाती है तो पुलिस जांच करके कार्रवाई करेगी।