{"_id":"5bf6d7ccbdec224191301ac9","slug":"sp-leader-azam-khan-comment-on-cm-yogi-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खान ने सीएम योगी पर कसा तंज, कहा- प्रदेश में कुछ भी उनका दोष नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खान ने सीएम योगी पर कसा तंज, कहा- प्रदेश में कुछ भी उनका दोष नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 22 Nov 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान आज एक स्कूल के कार्यक्रम में आज शिरकत करने आये थे। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर तंज कसा।
विज्ञापन
आजम खान ने कहा कि जब दिल्ली में संतो का सम्मेलन हुआ था, उसमें ये कहा गया था संघर्ष नहीं संग्राम होगा। हमने निवेदन किया था कि हम संग्राम में कही नहीं है, हम 6 दिसंबर 1992 को संग्राम में नहीं थे आज भी हम संग्राम में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
हमने तब भी कहा था कि कानून का एहतराम करो और आज भी कहते हैं 6 दिसम्बर को कानून का कितना एहतराम हुआ यह पूरी दुनिया जानती है। 6 दिसंबर को कानून भी ताकत के सामने बहुत छोटा हो जाता है और तभी से तानाशाही की शुरुआत होती है।
विज्ञापन
अभी फिर कहा गया कि लाखो लोग जमा होंगे, दिल्ली में मेरी गुजारिश है कि राम मंदिर अयोध्या में बनाने की बात चल रही है दिल्ली में नहीं, यदि दिल्ली में बनाने की बात है तो ठीक है लेकिन अगर राम मंदिर अयोध्या में बनना है तो यह जमावड़ा अयोध्या में होना है, उन सारे लोगों को अयोध्या जाना चाहिए।
हां, अगर एजेंडा चुनाव का है तो यह जमावड़ा दिल्ली में सही है, यह होना चाहिए। अगर चुनाव के लिए है सिंबल है तो हमे कोई एतराज नहीं। समाजवादी पार्टी समाजवादी पार्टी तो एक ही है अब अगर कोई दूसरी तीसरी चौथी या बन गई है तो उसकी अलग बात है। समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष एक ही अखिलेश यादव हैं।
आजम खान ने जम्मू कश्मीर पर कहा कि देखिए आज गवर्नर साहब ने कहा कि यह चुनाव पार्लियामेंट के साथ होगा। अब आप उनकी नीयत देख लीजिए, अच्छा होता कि चुनाव की तारीख घोषित कर दें। लोकतंत्र को बचाये, अगर कुछ अनर्थ करना है तो उन्हें इसका हक हासिल है। उन्होंने शिवपाल यादव पर कहा कि मैं भी ऐसे ही सोचता हूं कि मेरे बिना सरकार नहीं बनेगी। किसी के सोचने पर कोई ताला नहीं लगा सकता।
आजम खान कहते है कि मंदिर कैसे बनेगा सुप्रीम कोर्ट में इस पर बहस चल रही है, हम अदालत को मानते हैं लेकिन अगर अदालत के फैसले के पहले ही यदि कोई काम करता है तो उसमें कोई गुरेज ही नहीं होना चाहिए और जिस हिसाब से राम जानकी रथ निकला, वो माहौल नही बनना चाहिए।