फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP former MLA Rameshwar Singh Yadav arrested Gangster Act

एटा से बड़ी खबर: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में दर्ज है मुकदमा 

Thu, 09 Jun 2022 10:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Jun 2022 10:01 PM IST
सार

एटा में सपा नेता और अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके छोटे भाई जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इस मामले में पुलिस दोनों भाइयों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी, जिसमें आज पुलिस के सफलता हाथ लगी है।

विज्ञापन
SP former MLA Rameshwar Singh Yadav arrested Gangster Act
पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के सपा नेता अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। 18 अप्रैल को गैंगस्टर एक्ट के तहत उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। तबसे वह फरार चल रहे थे। उनके आवासों और प्रतिष्ठानों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


जिला पंचायत चुनाव से पहले ही सपा के पूर्व विधायक और उनके भाई पूर्व जिपं अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई थी, जबकि प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा बनने के बाद उन पर शिकंजा कस दिया गया। जमीनों पर अवैध रूप से कब्जे करने के कई मुकदमे उनके खिलाफ लिखे गए। वहीं दोनों भाइयों पर 18 अप्रैल को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसमें रामेश्वर सिंह को गैंग लीडर और जुगेंद्र सिंह को गिरोह का सक्रिय सदस्य दर्शाया गया।

विज्ञापन

नहीं हो सकी थी गिरफ्तारी

इसके बाद से दोनों सपा नेताओं के ठिकानों पर पुलिस की दबिश का सिलसिला शुरू हो गया। लेकिन दोनों नेता न तो गिरफ्तार हुए और न ही अदालत में ही हाजिर हुए। इसे लेकर 31 मई को गैंगस्टर अधिनियम न्यायालय से उनके विरुद्ध धारा 82 के तहत कुर्की कार्रवाई के नोटिस जारी कर दिए गए। जो दोनों नेताओं के एटा और जैथरा स्थित आवास व प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा कराए गए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने रामेश्वर सिंह को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद एटा लाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी सपा नेता को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


फर्रुखाबाद लोकसभा से 2014 में लड़ा था चुनाव

अलीगंज विधायक रहते हुए रामेश्वर सिंह ने 2014 में फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव बड़े अंतर से हार गए। वहां भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत विजयी रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed