फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sp City Investigate Ex Armyman Wife Death Who Burnt After Fear Of Sc St Act

सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी को जिंदा जलाने में हत्या का मुकदमा दर्ज, दो लोग गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2020 02:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 13 Oct 2020 02:41 PM IST
सार

मंगलवार को एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने कॉलोनी का जायजा लिया। यहां की महिलाओं के बयान लिए हैं। लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन
Sp City Investigate Ex Armyman Wife Death Who Burnt After Fear Of Sc St   Act
मृतका संगीता की फाइल फोटो, मौके पर पहुंचे एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज के नगला कली स्थित पुष्पांजलि ईको सिटी कॉलोनी में सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी अनिल कुमार की पत्नी संगीता की जलकर मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन



इसमें चार नामजद 10-12 अज्ञात लोग आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कॉलोनी के लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन



पुष्पांजलि ईको सिटी कॉलोनी निवासी अनिल कुमार सेना की नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद टोरेंट कंपनी में कार्यरत हैं। कुछ दिन पहले उनके बेटे आयुष का झगड़ा कॉलोनी में ही रहने वाले भरत खरे के बेटे बिट्टू से हो गया था। आयुष ने बिट्टू के सिर में पत्थर मार दिया था, जिससे वह घायल हो गया था। इस मामले में दोनों परिवारों में विवाद हुआ। भरत खरे ने अनिल और संगीता के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकता चौकी पुलिस ने 2 दिन पहले अनिल और उसकी पत्नी संगीता को चौकी पर बुलाया था। आरोप है कि उनकी चौकी पर सुनवाई नहीं हुई। चौकी पर बैठा कर रखा गया। कॉलोनी के लोगों ने चौकी पर पहुंचकर परिवार का पक्ष रखा था। अनिल और उनकी पत्नी को निर्दोष बताया। बाद में पुलिस ने रात 11:00 बजे अनिल को छोड़ दिया था। 

रविवार शाम को मामले में समझौते के लिए भरत खरे और अनिल पक्ष के लोगों के बीच पंचायत हुई थी। अनिल ने मुकदमे में लिखा है कि पंचायत में उन्हें बेइज्जत किया गया। 10 लाख रुपए की मांग की गई। मेरी पत्नी घर चली गई थी। तभी भरत खरे, उसकी पत्नी सुनीता, दीपक और सोनू सहित 10-12 लोग उसके पीछे चले गए।


उन्होंने पकड़ कर संगीता पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। संगीता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरोगा योगेश कुमार बयान लेने के लिए आए थे। मगर, संगीता के होश में ना होने की वजह से बयान नहीं हो सके। मजिस्ट्रेट बयान भी नहीं हो सके। बाद में संगीता की मौत हो गई।


जलाने का आरोप भरत खरे, सुनीता खरे, दीपक, सोनू सहित 10-12 लोगों पर है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि बलवा, हत्या, चौथ मांगने, षड्यंत्र की धारा में चार नामजद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें भरत और उसकी पत्नी संगीता हैं। उन्हें जेल भेजा जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed