{"_id":"5c8b3584bdec2213f8015c65","slug":"sp-bsp-rld-alliance-rally-in-agra-on-16-april-for-lok-sabha-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: आगरा में एक मंच पर होंगे गठबंधन के तीनों नेता, इस तारीख को होगी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: आगरा में एक मंच पर होंगे गठबंधन के तीनों नेता, इस तारीख को होगी रैली
Fri, 15 Mar 2019 10:47 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव, मायावती और अजित सिंह (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में 16 अप्रैल को कोठी मीना बाजार मैदान में गठबंधन की संयुक्त रैली होगी। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन 7 अप्रैल से देवबंद में संयुक्त रैलियों की शुरूआत करेगा। दूसरे चरण के मतदान में चुनाव प्रचार खत्म होने से कुछ घंटे पहले ही बसपा अध्यक्ष मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद अध्यक्ष अजित सिंह कोठी मीना बाजार मैदान पर संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे।
लखनऊ में सेक्टर प्रभारी और संगठन में बदलाव के बाद बसपा ने संयुक्त रैलियों की तारीख तय कर दी। आगरा में 16 अप्रैल को संयुक्त रैली होगी तो इससे एक दिन पहले 15 अप्रैल को बसपा अध्यक्ष मायावती अलीगढ़ में रैली करेंगी। 19 अप्रैल को मैनपुरी में सपा-बसपा और 20 अप्रैल को फिरोजाबाद में सपा-बसपा की संयुक्त रैली आयोजित की जाएगी।
भीमनगरी के साथ माहौल बनाने की कवायद
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को शोभायात्रा निकलती है तो 15 से 17 अप्रैल तक भीमनगरी और जिले भर में जगह जगह आयोजन होते हैं। ऐसे में 16 अप्रैल को संयुक्त रैली कर बसपा अपने समर्थकों के जोश और उत्साह के जरिए माहौल बनाने की कवायद करेगी।

वैसे भी हर चुनाव में प्रचार खत्म होने से पहले आखिरी रैली बसपा अध्यक्ष मायावती ही करती रहीं हैं। इस बार भी आगरा में वह 16 अप्रैल को दोपहर में संयुक्त रैली करेंगी। पहली बार तीनों नेता एक ही मंच पर आगरा के लोगों के सामने होंगे।
बता दें कि गठबंधन में आगरा की दोनों लोकसभा सीट आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी बसपा के खाते में हैं। आगरा सुरक्षित सीट से बसपा के मनोज सोनी का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है, वहीं फतेहपुर सीकरी से सीमा उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।
अनुसूचित जाति की राजधानी कहे जाने वाले आगरा में जीत के लिए बसपा पुरजोर कोशिश कर रही है। हालांकि वर्तमान में इन दोनों सीटों पर भाजपा के सांसद हैं। पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जिले की सभी सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार गठबंधन के कारण यहां के समीकरण बदल गए हैं।