फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sp bsp alliance seat sharing in agra

सीट बंटवारे में यहां सपा के हाथ रह गए 'खाली', सपाइयों का उत्साह पड़ा ठंडा !

Thu, 21 Feb 2019 07:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Feb 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
sp bsp alliance seat sharing in agra
सपा - फोटो : amar ujala
सपा-बसपा गठबंधन में आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट बसपा के खाते में चली गई हैं। इससे सपाइयों का उत्साह ठंडा पड़ गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव की हिदायत (मायावती का अपमान, मेरा अपमान) के बाद नेता और कार्यकर्ता 'हाथी' का साथी बनकर इसे मजबूत करने की हुंकार भर रहे हैं। दोनों सीटों पर बसपा प्रत्याशी को जिताने का दावा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों सपा और बसपा का गठबंधन होने के बाद दोनों के बीच गुरुवार को सीटों का निर्धारण भी हो गया। आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट दोनों बसपा के खाते में हैं। दोनों ही सीटों पर पार्टी प्रत्याशी 2014 के लोकसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे। 
विज्ञापन


आगरा सीट पर बसपा के नारायण सिंह सुमन को जहां 2,83,453 वोट मिले थे, वहीं सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर को 1,34,708 वोट मिले थे। फतेहपुर सीकरी सीट पर प्रत्याशी सीमा उपाध्याय को 2,53,483 वोट और सपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह को 2,13,397 वोट मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना बुलाए बैठक में नहीं जा रहे सपाई

सपाइयों का दबे स्वर में कहना है कि दोनों सीटों पर पार्टी भले ही तीसरे पर थी, लेकिन इससे उसकी उपस्थिति बनी हुई थी। कार्यकर्ता अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न के लिए पूरे जोश के साथ तैयारियों में जुटता था। मगर, अब ऐसा नहीं हो सकेगा। 

बसपा प्रत्याशी के लिए चुनावी प्रचार का दावा करने वाले सपा के नेता और कार्यकर्ता गठबंधन के इतने दिनों बाद भी घुल-मिल नहीं पा रहे। स्थिति यह है कि प्रत्याशी को लेकर होने वाली बसपा की बैठक में सपाई सिर्फ उसी में पहुंचते हैं, जिसमें उन्हें आमंत्रित किया जाता है। बिना बुलाए सपाई न तो बैठकों में जा रहे और न ही प्रत्याशी के लिए क्षेत्र में जा रहे। 

सपा ने घोषित की चुनाव संचालन समिति

सीटों का बंटवारा होने के साथ ही सपा ने आगरा जिले के लोकसभा चुनाव संचालन के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी समिति में निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव को संयोजक बनाया गया है। 

इनके अलावा इस समिति में पूर्व विधायक डा. राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, पूर्व एमएलसी राम सकल गुर्जर, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार, पूर्व महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन कुरैशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा व फारुख शियर को रखा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed